Movie prime

Bank News : RBI ने इस बैंक के लाइसेंस के आवेदन को किया खारिज, बनी यह बड़ी वजह 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से बैंक के लाइसेंस से संबंधित बड़ा झटका दिया है। आरबीआई ने यह झटका उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) को दिया है
 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से बैंक के लाइसेंस से संबंधित बड़ा झटका दिया है। आरबीआई ने यह झटका उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) को दिया है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से आरबीआई के पास यूनिवर्सल बैंक बनने के लिए आवेदन किया था, लेकिन आरबीआई की तरफ की तरफ से इस आवेदन को स्वीकार नहीं किया है।

आरबीआई की तरफ से आवेदन खारिज होने के बाद सोमवार को उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से शेयर बाजार को इसके बारे में जानकारी दी। हालांकि आरबीआई की तरफ से भविष्य में दोबारा आवेदन करने की सलाह दी है। आपको बता दे कि उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने कारोबार का विस्तार कर एक पूर्ण (यूनिवर्सल) बैंक बनना चाहता था, लेकिन उनका यह बड़ा झटका लगा है। 

आरबीआई ने इस कारण से किया आवेदन खारिज 

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से लाइसेंस के लिए पूर्ण बैंक बनने के लिए आवेदन किया था। जहां पर आरबीआई की तरफ से बैंक के कामकाज से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई। जहां पर खासतौर पर उसके लोन (कर्ज) पोर्टफोलियो का आकलन किया। बैंक ने हाल के समय में अपने लोन पोर्टफोलियो को बेहतर और विविध (डाइवर्सिफाइड) बनाने की दिशा में कुछ कदम उठाए थे, जिसे आरबीआई ने नोटिस भी किया।

हालांकि, केंद्रीय बैंक का मानना है कि अभी इस क्षेत्र में और सुधार की जरूरत है। सरल शब्दों में कहें तो, बैंक अलग-अलग सेक्टर और ग्राहकों को पर्याप्त संतुलन के साथ कर्ज नहीं दे पा रहा है। आरबीआई चाहता है कि बैंक का लोन पोर्टफोलियो ज्यादा मजबूत और संतुलित हो, ताकि जोखिम कम रहे और बैंकिंग सिस्टम सुरक्षित बना रहे।

आरबीआई की सलाह क्या है?

आरबीआई ने साफ तौर पर कहा है कि उज्जीवन एसएफबी भविष्य में फिर से आवेदन कर सकता है, लेकिन उससे पहले उसे अपने कर्ज पोर्टफोलियो को और बेहतर तरीके से विविध बनाना होगा। यानी बैंक को यह दिखाना होगा कि वह अलग-अलग तरह के ग्राहकों जैसे रिटेल, छोटे व्यवसाय, मध्यम उद्योग आदि को संतुलित तरीके से लोन दे रहा है। बैंक ने अपने बयान में कहा कि आरबीआई को लगता है कि सुधार की अभी भी गुंजाइश है। इसलिए, आवेदन को फिलहाल वापस कर दिया गया है और आगे बेहतर तैयारी के साथ फिर से कोशिश करने की सलाह दी गई है।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने कब किया था आवेदन?

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फरवरी 2025 में यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस के लिए आरबीआई के पास आवेदन किया था। यूनिवर्सल बैंक बनने का मतलब होता है कि बैंक को सभी तरह की बैंकिंग सेवाएं देने की पूरी आजादी मिल जाती है। जैसे बड़े कॉरपोरेट लोन, निवेश सेवाएं, और अन्य वित्तीय प्रोडक्ट्स। अभी स्मॉल फाइनेंस बैंक के रूप में उज्जीवन मुख्य रूप से छोटे ग्राहकों, माइक्रोफाइनेंस और सीमित बैंकिंग सेवाओं पर ध्यान देता है। यूनिवर्सल बैंक बनने से उसके बिजनेस का दायरा काफी बढ़ सकता था।

आगे की राह क्या होगी?

इस फैसले के बाद उज्जीवन एसएफबी को अब अपनी रणनीति पर फिर से काम करना होगा। उसे अपने लोन पोर्टफोलियो को ज्यादा संतुलित और सुरक्षित बनाना होगा, ताकि भविष्य में वह आरबीआई की सभी शर्तों को पूरा कर सके। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला बैंक के लिए एक मौका भी है। अगर वह अपने सिस्टम और लेंडिंग मॉडल को मजबूत कर लेता है, तो अगली बार उसके आवेदन को मंजूरी मिलने की संभावना बढ़ सकती है।
 

FROM AROUND THE WEB