Movie prime

Bikaner : Ramji Foods पर जांच, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, भुजिया के सैंपल लिए

बीकानेर में फिर रसगुल्ला, भुजिया, गुलाब जामुन की जांच, सैंपल लिए!
 

RNE Bikaner.

त्योहारी मौसम में मिठाई-नमकीन की बढ़ती डिमांड और इस दौरान मुनाफाखोरी के लिए कम गुणवत्ता, मिलावटी या स्वास्थ्य पर बुरा असर डालने वाले खाद्य पदार्थ बिक्री किए जाने की आशंका देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार छापेमार जांच कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को करणी औद्योगिक क्षेत्र में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। 

health

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, सुरेन्द्र कुमार, भानु प्रताप सिंह एवं राकेश गोदारा ने मैसर्स रामजी फूड्स पर कार्यवाही की।

इस दौरान फर्म की दीवारों पर धूल एवं जाले लगे हुए थे। कुछ स्थान पर फर्श चिकना हो रखा था। उपकरणों पर चिकनाई जमी हुई थी। पक्षियों को रोकने के लिए कर्टेन नहीं लगे हुए थे। पेलेट्स का उपयोग नहीं किया जा रहा था, जिन्हें तुरंत दुरुस्त करने एवं साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए।

कार्यवाही के दौरान रसगुल्ला, भुजिया एवं गुलाब जामुन  के 3 नमूने लिए गए। जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

FROM AROUND THE WEB