Movie prime

BOB Digi Udyam Scheme : बॉब डिजि उद्यम स्कीम के तहत बिना गारंटी के दो करोड़ तक का लोन दे रहा बैंक आफ बड़ौदा, उद्यमियों के लिए बना वरदान

बैंक ऑफ बड़ौदा की BOB Digi Udyam Scheme उद्यमियों में बनी लोकप्रिय 
 

बैंक ऑफ बड़ौदा की बॉब डिजि उद्यम स्कीम (BOB Digi Udyam Scheme) छोटे उद्यमियों के लिए वरदात साबित हो रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से बॉब डिजि उद्यम स्कीम के तहत लोन लेना आसान किया हुआ है। बॉब डिजि उद्यम स्कीम के तहत लिए जाने वाले लोन की खासियत है इसको बिना किसी गारंटी के उपलब्ध करवाया जाता है।

बॉब डिजि उद्यम स्कीम छोटे उद्यमियों में काफी लोकप्रिय होती जा रही है।  बॉब डिजि उद्यम स्कीम पूरी तरह डिजिटल, कैश फ्लो आधारित और बिना गारंटी (Collateral-free) लोन सुविधा है, जो खासतौर पर माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइज (MSME) के लिए बनाई गई है। इस प्लेटफॉर्म पर डिजिटल डेटा के आधार पर आपकी क्रेडिट प्रोफाइल का आंकलन होता है और मिनटों में प्रोविजनल लोन मंजूरी मिल सकती है। अब सवाल यह है कि आखिर इससे लोन के लिए कैसे अप्लाई करें?

BOB Digi Udyam स्कीम क्या है

बॉब डिजि उद्यम स्कीम बैंक आफ बड़ौदा की सबसे आसान स्कीम में है। जहां पर छोटे उद्यमियों को अपना कारोबार बढ़ाने में सहयोग कर रहा है। इसके कारण बॉब डिजि उद्यम स्कीम लगातार छोटे उद्यमियों में लोकप्रिय हो रही है। बॉब डिजि उद्यम स्कीम से छोटे व्यवसायों को वर्किंग कैपिटल के लिए फंड मिलता है।

मुख्य फीचर्स

लोन की लिमिट: ₹10 लाख से ₹2 करोड़ तक
लोन प्रकार: कैश क्रेडिट, ओवरड्राफ्ट, टर्म लोन, लेटर ऑफ क्रेडिट (LC), बैंक गारंटी (BG)

बिना गारंटी लोन, लेकिन सभी लोन CGTMSE कवर के तहत
बैंक के ग्राहक और नए ग्राहक दोनों आवेदन कर सकते हैं
मौजूदा लोन को यहां ट्रांसफर (Takeover) भी किया जा सकता है
डिजिटल प्रोसेस बैंक के TEJAS प्लेटफॉर्म पर चलता है
30 मिनट के अंदर डिजिटल प्रोविजनल सैंक्शन

बॉब डिजि उद्यम स्कीम में कौन कर सकता है आवेदन?

इंडिविजुअल बिज़नेसमैन
प्रोपराइटरशिप फर्म
पार्टनरशिप फर्म
LLP
प्राइवेट/पब्लिक लिमिटेड कंपनी
(शर्त: बिजनेस MSME कैटेगरी में रजिस्टर्ड हो)

BOB Digi Udyam स्कीम के तहत लोन अप्लाई करने का तरीका 

स्टेप 1: Bank of Baroda की वेबसाइट पर जाएं → Business → MSME → Loan & Advances → bob Digi Udyam → Apply Online
या फिर JanSamarth पोर्टल से भी आवेदन कर सकते हैं।
स्टेप 2: मोबाइल नंबर, PAN, Udyam रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी फिल करें।
स्टेप 3: जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। जैसे-
पिछले 12 महीनों का GSTR-3B
बैंक स्टेटमेंट (12 महीने)
ITR (3/4/5/6)
आधार से लिंक मोबाइल नंबर

स्टेप 4: डिजिटल स्कोरिंगः सिस्टम आपके बिज़नेस कैश फ्लो के आधार पर ऑटोमेटेड रिस्क स्कोर बनाता है।
स्टेप 5: 30 मिनट में प्रोविजनल मंजूरी, प्रोविजनल सैंक्शन के बाद बैंक ब्रांच KYC और निरीक्षण जैसी औपचारिकताएं पूरी करती है।
स्टेप 6: फाइनल सैंक्शन और डिस्बर्समेंट, सभी जांच पूरी होने के बाद लोन राशि जारी कर दी जाती है।
ब्याज दर और अवधि
वर्किंग कैपिटल अवधि: 12 महीने
ब्याज दर MSME कैटेगरी और लोन अमाउंट पर निर्भर
CGTMSE कवर के अनुसार रेट तय

ध्यान रखने वाली बातें

कोई सरकारी सब्सिडी नहीं
मार्जिन मनी लोन प्रकार के अनुसार लग सकती है
प्रोसेस डिजिटल है, लेकिन अंतिम मंजूरी से पहले ब्रांच वेरिफिकेशन होगा

FROM AROUND THE WEB