Movie prime

BOB Special Bank Account : बैंक आफ बड़ौदा का यह अकाउंट देगा सीनियर सिटिज़न को फ्री में हेल्थकेयर व घर पर बैंकिंग 

बैंक आफ बड़ौदा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल बैंक खाते के तौर पर तोहफा दिया है। बैंक आफ बड़ौदा के इस खाते के माध्यम  से खुद व परिवार के अन्य सदस्यों को हेल्थकेयर व घर बैठे ही सभी बैंकिंग की सुविधा देने वाला है।
 

बैंक आफ बड़ौदा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल बैंक खाते के तौर पर तोहफा दिया है। बैंक आफ बड़ौदा के इस खाते के माध्यम  से खुद व परिवार के अन्य सदस्यों को हेल्थकेयर व घर बैठे ही सभी बैंकिंग की सुविधा देने वाला है। हालांकि बैंक आफ बड़ौदा की तरफ इस खाते के लिए मासिक औसत बैलेंस की कंडीशन लगाई गई है। जहां पर सीनियर सिटिजन को प्रत्येक माह में मासिक औसत बैलेंस रखना होगा।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 'BoB सीनियर सिटिज़न विशेष सम्मान' नाम दिया गया है। यह विशेष तरीके का प्रीमियम सेविंग अकाउंट होगा। इस बैंक खाते में सीनियर सिटिजन को मासिक औसत बैलेंस एक लाख रुपये तक रखना होगा। एक बार यह बैंक खाता खुलने के बाद ग्राहक को बैंक में जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि हर सुविधा के लिए बैंक कर्मचारी ही उनके घर पर पहुंचेंगा। 

बैंक आफ बड़ौदा के इस प्रीमियम अकाउंट में वरिष्ठ नागरिकों को कई सुविधाएं मिलेंगी। इसमें हेल्थकेयर से जुड़े फायदे और घर पर बैंकिंग की सुविधाएं मिलती हैं। हेल्थकेयर में डॉक्टर से फ्री ऑनलाइन सलाह (परिवार के 6 सदस्यों तक के लिए), दवाइयों और जांच पर छूट, और हर महीने घर पर बैंकिंग से जुड़ी कई सुविधाएं घर बैठे मिलती हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को डोर स्टेप सुविधा

इस नए प्रीमियम सेविंग अकाउंट के तहत, ग्राहकों को डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा का फायदा मिलेगा। इसमें हर महीने 2 बार फ्री डोरस्टेप बैंकिंग सेवा मिलेगी। इससे उन्हें बैंक जाने की जरूरत कम होगी और घर बैठे ही काम हो सकेगा। इसके साथ ही इस अकाउंट के साथ ग्राहकों को BOB Bhoomi RuPay Select डेबिट कार्ड फ्री दिया जाएगा, जिसमें कई खास फायदे मिलेंगे। इसमें फ्री हेल्थ चेकअप, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, जिम मेंबरशिप, स्पा और सैलून सेवाएं, गोल्फ और OTT सब्सक्रिप्शन जैसी सेवाओं का फायदा मिलेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, नए सेविंग अकाउंट के तहत ग्राहक रिवर्स मॉर्गेज लोन पर 50 फीसदी प्रोसेसिंग फीस में छूट भी हासिल कर सकेंगे। लॉकर चार्ज में 20 फीसदी तक छूट मिलेगी। इसके साथ ही NEFT और RTGS ट्रांजैक्शन फ्री पा सकेंगे। इसके अलावा इसमें ग्राहक को IMPS ट्रांजैक्शन पर 50 फीसदी चक छूट का फायदा उठा सकेंगे।

FROM AROUND THE WEB