Movie prime

Bullion Market : चांदी के भाव की चमक ने तोड़े रिकार्ड, ढाई लाख पार पहुंचे भाव 

 

silver latest price :  चांदी के भाव में सोने जैसे चमक आ गई है। जहां पर चांदी के भाव लगातार नया रिकार्ड बना रहे है और चांदी आसमान को छू रही है। सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। कोटा में शनिवार को चांदी का भाव ढाई लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। बीते एक वर्ष में चांदी की कीमतों में करीब डेढ़ लाख रुपए प्रति किलो की भारी तेजी दर्ज की गई है। उपभोक्ता भी चौक गए हैं।

सर्राफा व्यापारियों के अनुसार 31 दिसंबर 2024 को चांदी का भाव लगभग 86 हजार रुपए प्रति किलो था। इसके बाद 2025 के जनवरी माह में चांदी ने एक लाख रुपए प्रति किलो का स्तर पार किया। पूरे वर्ष के दौरान लगातार तेजी का रुख बना रहा और दिसंबर 2025 में चांदी का भाव ढाई लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया। शनिवार को चांदी के भाव 17000 रुपए की तेजी के साथ 250000 रहे।

इस कारण बढ़ोतरी

श्री सर्राफा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल विचित्र का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती, औद्योगिक मांग में वृद्धि, निवेशकों की बढ़ती रुचि और सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में चांदी की मांग बढ़ने से कीमतों में यह उछाल आया है। इसके साथ ही डॉलर में उतार-चढ़ाव और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का भी असर चांदी के दामों पर देखा जा रहा है।

चांदी के भाव में तेज बढ़ोतरी से जहां निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है। वहीं आम लोगों के लिए आभूषण और चांदी के बर्तन खरीदना महंगा हो गया है। शादी विवाह और मांगलिक आयोजनों में कीमतों में आई तेजी से ग्राहकों की खरीदारी पर असर पड़ा है। सर्राफा बाजार से जुड़े जानकारों का मानना है

एक सप्ताह में 10,700 रुपए महंगा हुआ सोना

चांदी के साथ-साथ सोने के भाव में भी लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह में सोने की कीमतों में जोरदार उछाल वर्ज किया गया है। सर्राफा बाजार में 20 दिसंबर को सोना जहां 1,33,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, वहीं 27 दिसंबर को बढ़कर 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इस तरह महज सात दिनों में सोना 10.700 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया।

FROM AROUND THE WEB