Mandi Bhav : दाल मिलों की चने में लेवाली कमजोर, तुवर की कीमतों में तेजी के आसार नहीं
इंदौर में तुवर बाजार की मौजूदा स्थिति को मिलाकर देखें तो इसमें फिलहाल बड़ी तेजी की संभावना कम नजर आ रही है, क्योंकि कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों में अरहर की आवक लगातार बढ़ रही है, जिससे भावों पर ऊपरी स्तर पर रोक लग सकती है। दाल मिलों की खरीद अभी भी जरूरत के अनुसार ही चल रही है और कोई आक्रामक लिवाली नहीं दिख रही,
हालांकि खपत का सीजन होने के कारण दाल की मांग बाजार में मौजूद है। दाल मिलर्स की चने में लेवाली कमजोर बनी हुई है। दालों में ग्राहकी का अभाव बना हुआ है। तुवर दाल में आगे गिरावट बताई जा रही है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5150, ऑस्ट्रेलिया 5325, तुवर सफेद 5600 व उड़द एफएक्यू 6950 रुपए।
दाल-दलहनों की थोक कीमतें
दलहनः चना कांटा 5700, डंकी चना 4700 से 4900, विशाल 5400 से 5450, काबुली डॉलर 8000 से 8500, रशियन 5500 से 5700, बिटकी 5000 से 5200, मसूर 5800, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6500 से 6600, महाराष्ट्र लाल 6700 से 6800, कर्नाटक 6700 से 6900, निमाड़ी 6200 से 6600, मूंग बेस्ट गर्मी का 7800 से 8200, बोल्ड 8100 से 8300, गोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 7000 से 7200, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
चना दाल 7200 से 7300, मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7700 से 7900, मसूर दाल मीडियम 7450 से 7550, बोल्ड 7650 से 7750, तुवर दाल सवा नंबर 7200 से 7400, फूल 8400 से 8600, बेस्ट तुवर दाल 9400 से 10400, ब्रांडेड तुवर दाल 11000, मूंग दाल मीडियम 9000 से 9100, बोल्ड 9500 से 9700, मूंग मोगर 9600 से 9700, बोल्ड 10000 से 10200, उड़द दाल 9200 से 9400, उड़द मोगर 9900 से 10100, बोल्ड 10200 से 10300 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चने में नरमी रही। काबली चना (42-44) 10000, (44-46) 9700, (58-60) 7800, (60-62) 7600 रुपए।

