Movie prime

Soybean Price : सोयाबीन खली के निर्यात में गिरावट, रेपसीड मील का उत्पादन बढ़ा

मध्ययप्रदेश की दिसावरी मंडियां के थोक भाव 
 

वित्त वर्ष 25-26 की पहली तिमाही के दौरान रेपसीड मील का कुल निर्यात बढ़कर 5.31 लाख टन हो गया, जो वित्त वर्ष 24-25 की इसी अवधि में 5.23 लाख टन था। हालांकि सोयाबीन खली के निर्यात में गिरावट के बावजूद, 2025-26 के पहले तीन महीनों के दौरान भारत के ऑयलमील निर्यात में 0.72 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई। सरसों तेल, खासकर पारंपरिक  कच्ची घानी  किस्म की भारी मांग के कारण देश में पेराई गतिविधियां तेज हो गई हैं। इससे रेपसीड मील का उत्पादन बढ़ा है।

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1420 से 1440, मुंबई मूंगफली तेल 1450, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1200 से 1205, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1140 से 1145,मुंबई पाम तेल 1190, इंदौर पाम 1232, राजकोट तेलिया 2250, गुजरात लूज 1425, कपास्या तेल इंदौर 1310 रुपए।

तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 6800 से 6900, रायडा 6800 से 7000, सोयाबीन 3६00 से 4300 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 31000 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव : धानुका नीमच 4435, एवी एग्रो उज्जैन 4375, बैतूल ऑइल 4525, रुचि मांगलिया 4350, एम. एस नीमच 4450, विप्पी देवास 4350, प्रकाश पीथमपुर 4420, खंडवा ऑइल 4385 रुपए।

मध्ययप्रदेश की दिसावरी मंडियां के थोक भाव 

खंडवा : सोयाबीन- 3375-4373, गेहूं-2275-2682, गेहूं लोकवन-2701-2715, चना-5200-6000, मक्का 2050-2150, मूंग-6000-7500 रुपए।

बुरहानपुर : गेहूं 2335 से 2335, मक्का 1960 से 2030, ज्वार 1860 से 2025 सोयाबीन 4010 से 4115, तुअर 5210 से 5240, चना 5360 से 5350 रुपए।

खरगोन : गेहूं 2460 से 2785, चना 5601 से 6162, मक्का 2100 से 2253, तुअर 5600, सोयाबीन 3880 से 4300, डॉलर चना 7500 से 10195, मूंग 4010 से 8000 रुपए

शाजापुर : सोयाबीन 2900-4327, गेहूं 2418-2858, डॉलर चना 5170-5615, चना 4520-5210, सरसों 6569-6600, मसूर 6350-6595, धनिया 6190-6370 रुपए प्रति क्विंटल।

शुजालपुर : गेहूं 2200-2742, सोयाबीन 3000-4330, डॉलर चना 5500-10101, कांटा चना 5200-5600, मौसमी चना 5300-5580, सरसों 5600-6701, मसूर 5400-6711 रुपए प्रति क्विंटल।