हाय महंगाई : कमर्शियल गैस सिलेंडर 10 रुपये महंगा हुआ, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में वृद्धि नहीं
RNE, NETWORK.
दीपावली से पहले कारोबार करने वालों व मांगलिक कार्य करने वाले घरों को एक बड़ा महंगाई का डोज मिल गया है। जिसका व्यापक असर घरों व कारोबारियों पर पड़ेगा, मार आम आदमी पर पड़ेगी। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में हाल फिलहाल किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है।
दीपावली से पहले कारोबारियों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 1 नवम्बर से 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। कमर्शियल गैस सिलेंडर अब दिल्ली में 2820 रुपयों में मिलेगा। उसी आधार पर राज्यों में दर बढ़ेगी।
तेल कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतें बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। कमर्शियल एलपीजी महंगी होने से होटल, रेस्टोरेंट का खर्च बढ़ सकता है। वहीं विवाह आदि के मांगलिक कार्यों में भी यही गैस सिलेंडर उपयोग की छूट है, इस कारण लोगों पर भी इसका असर पड़ेगा।

