Movie prime

Today  Mandi Bhav : विदेशी बाजारों में आई गिरावट से सोया तेल के रेट में आई मंदी 

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में मक्का और दालों जैसी फसलों की ओर कुछ बदलाव का संकेत देता है
 

विदेशी बाजारों में आई गिरावट से सोया तेल के दाम इंदौर मंडी में नरम रहे। सोया खली में मंदी आने के साथ प्लांटों की लेवाली सुस्त हो जाने से सोयाबीन में तेजी थमी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार सोयाबीन की बुवाई 119.51 लाख हेक्टेयर बताया जा रहा है,

लेकिन सोपा के अपने अनुमान के अनुसार यह 115.20 लाख हेक्टेयर कम है, जो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में मक्का और दालों जैसी फसलों की ओर कुछ बदलाव का संकेत देता है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में फसल की स्थिति आम तौर पर संतोषजनक है,

हालांकि अत्यधिक बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलगाव और विकास में देरी हुई है। 70 प्रतिशत फसल फूल आने की अवस्था में है, इसलिए समय पर प्रबंधन उपज के परिणामों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

लूज तेल (प्रति दस किलो): इंदौर मूंगफली तेल 1360 से 1380, मुंबई मूंगफली तेल 1390, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1235 से 1240, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1170 से 1175 मुंबई सोया रिफाइंड 1275 से 1280, मुंबई पाम तेल 1250, इंदौर पाम 1305, राजकोट तेलिया 2165, गुजरात लूज 1350 कपास्या तेल इंदौर 1325 रुपए।

तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 7100 से 7300, रायडा 6600 से 6800, सोयाबीन 4050 से 4800 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 36500 रुपए टन।

खरगोन : गेहूं - 2625 से 2880, चना 5950, मक्का 1601 से 2200, सोयाबीन- 4500, डालर चना- 9425 से 9930, मूंग-6725 से 7500 रुपए।

नलखेड़ा : गेहूं 2450-2655, तिल 7500-8140, सरसों 2000-5601, सोयाबीन 2201-4860, मसूर 3450, धनिया 6511-6770, मैथीदाना 4000 रुपए प्रति क्विंटल।

शाजापुर : सोयाबीन 2870-4776, गेहूं 2466-2896, सरसों 6200-6669, मसूर 6280, धनिया 6011 रुपए।

देवास मंडी : 2400 से 2990, सोयाबीन 2390 से 4924, काबुली चना 4940 से 9380, चना देशी 5907 से 5950, रायडा 6391, मसूर 6700, मक्का 2023 से 2202, मटर 2000, तिल्ली 5445 रुपए।