Movie prime

Mandi Price : त्योहारी सीजन में खाद्य तेलों में हलचल शुरू, सोयाबीन के दामों में आया उछाल 

वर्तमान समय में सोयाबीन के भाव तेजी से बढ़ते नजर आ रहे है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में खाद्य तेलों की कमी के चलते सोयाबीन की कीमत में काफी बढ़ोतरी हुई है।

 

इंदौर की मंडियों में त्योहारी सीजन की आहट और अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल के बीच खाद्य तेलों में हलचल शुरू हो गई है। वहीं प्लांटों की मांग के चलते सोयाबीन की कीमतों में तेजी आई है। इंदौर मंडी में सोयाबीन ऊपर में 4745 रुपए क्विंटल बिका। व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान समय में सोयाबीन के भाव तेजी से बढ़ते नजर आ रहे है।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में खाद्य तेलों की कमी के चलते सोयाबीन की कीमत में काफी बढ़ोतरी हुई है। व्यापारी वर्ग और जानकारों के अनुसार मंडी में सोयाबीन का भाव 6 हजार प्रति क्विंटल देखने को मिल सकता है। देशी की मंडियों में सोयाबीन की 1.55 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 35 हजार, महाराष्ट्र में 55 हजार, राजस्थान में 3 हजार व अन्य राज्यों में 7 हजार बोरी सोयाबीन आई।

लूज तेल (प्रति दस किलो): इंदौर मूंगफली तेल 1370 से 1390, मुंबई मूंगफली तेल 1410, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1215 से 1220, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1155 से 1160 मुंबई सोया रिफाइंड 1215 से 1220, मुंबई पाम तेल 1200, इंदौर पाम 1240, राजकोट तेलिया 2205, गुजरात लूज 1350 कपास्या तेल इंदौर 1305 रुपए।

तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 6300 से 6900, रायडा 6500 से 6700, सोयाबीन ३९२५ से 47४५ रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 31500 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव धानुका नीमच 4715, एवी एग्रो उज्जैन 4६75, बैतूल ऑइल 4७70, रुचि मांगलिया 4550, एम. एस नीमच 4725, विप्पी देवास 4630, प्रकाश पीथमपुर 4700, खंडवा ऑइल 4650 रुपए।

कपास्या खली (60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव इंदौर 2३५०, देवास 2३५०, उज्जैन 2३५०, खंडवा 2३२5, बुरहानपुर 2३२5, अकोला ३२७५ रुपए।