Movie prime

Gold-silver fall : सोना व चांदी के रेट हुए धड़ाम, चांदी में कुछ ही घंटों में 26 हजार की गिरावट 

सोना व चांदी के रेटों में भारी गिरावट का सिलसिला जारी है। हालांकि युद्ध के समय सोना व चांदी के दामों में उछाल की संभावनाएं ज्यादा होती है, लेकिन इस बार जंग के बीच में सोना व चांदी के दामों में उलट हुआ है
 

अमेरिका-इजरायल की ईरान से चल रहे जंग के बीच में सोना व चांदी के रेटों में भारी गिरावट का सिलसिला जारी है। हालांकि युद्ध के समय सोना व चांदी के दामों में उछाल की संभावनाएं ज्यादा होती है, लेकिन इस बार जंग के बीच में सोना व चांदी के दामों में उलट हुआ है। जहां पर सोना व चांदी के रेट लगातार धड़ाम होते जा रहे है। चांदी में पिछले एक माह में करीब एक लाख के करीब गिरावट देखने को मिली है।

वहीं सोना के दामों में भी 50 से 60 हजार रुपये की गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को एमसीएक्स मार्केट खुलते ही चांदी के दामों में 12 प्रतिशत के करीब गिरावट देखने को मिली। वहीं सोना की बात की जाए तो उसमें उसकी कीमतों में भी दस प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। सोना व चांदी के दामों में गिरावट के कारण इसमें निवेश करने वाले लोगों को भारी झटका लगा है। वहीं शादी ब्याह का सीजन होने के कारण लोगों को बड़ी राहत मिली है। 

दो लाख के करीब पहुंची चांदी की कीमत

एमसीएक्स मार्केट में चांदी की कीमत लगातार गिर रही है। कुछ ही घंटों के बीच में चांदी की कीमतों में 26 हजार रुपये की गिरावट देखने को मिली। सोमवार को एमसीएक्स मार्केट में चांदी 217,702 रुपये पर खुली। इसके बाद चांदी की कीमतों में लगातार दबाव बना रहा।

जहां पर 12 बजे के करीब चांदी की कीमत 200,510 रुपये तक पहुंच गई। अब भी चांदी का कारोबार इसी भाव के आसपास ही कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारों के अनुसार दो लाख के नीचे आने के बाद चांदी की कीमतों में फिर से ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। 

सोना के कीमतों में 13 हजार की गिरावट 

एमसीएक्स मार्केट में सोना की कीमतों में भी दबाव दिखाई दे रहा है। सोमवार सुबह सोना 140,158 रुपये पर खुला था, लेकिन इसके बाद लगातार कीमत नीचे आ रही है। दोपहर के समय सोना की कीमतों में 13 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई। उस समय तक सोना ने लो सर्किट पर पहुंच गया। जहां पर 131,488 रुपये पर कारोबार करता हुआ नजर आया। 

FROM AROUND THE WEB