Gold Price Update: सोना हुआ धड़ाम, देखिए दिल्ली, बीकानेर सहित बड़े शहरों में कितनी हो गई है कीमत

Gold Rate Update: सोने की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण पूरी दुनिया के बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है। सोने की कीमतों में अभी हाल ही में जहां अपना ऑल टाइम हाई का स्तर छुआ था वही आज इस चमकीली धातु के दामों (Today Gold Rate) में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने के साथ चांदी के दाम भी आज गिरावट के साथ नीचे पहुंच गए हैं।
आज 19 जून को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमतों में 686 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। सोने की कीमत (Gold price update) 686 की गिरावट के साथ आज 99,454 रुपए से टूटकर 98,768 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
सोने के साथ आज चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली। चांदी आज गिरावट के साथ 2,069 रुपए सस्ती हो गई है। चांदी के दाम (Today silver price update) 2,069 रुपए की गिरावट के चलते आज 1,09,412 रुपए से टूटकर 1,07,343 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। बता दें कि इससे पहले कल 18 जून बुधवार को चांदी की कीमतों ने 1,09,550 रुपए का ऑल टाइम हाई का स्तर छुआ था।
दिल्ली, बिकानेर सहित देश के बड़े शहरों में इस प्रकार रहे आज सोने के दाम
देश के बड़े शहरों में आज सोने की कीमतों (Gold price today) की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने के दाम 92,800 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 1,01,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।
राजस्थान के बीकानेर शहर में 22 कैरेट सोने की कीमतें 92,800 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 101110 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।
कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹92,650 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत गिरावट के साथ 1,01,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
चेन्नई में भी आज गिरावट के साथ 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,01,080 रूपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 92,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल 24 कैरेट सोने की कीमतें 1,01,110 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 92,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। सर्राफा कारोबारी के अनुसार बाजार में चल रही उथल-पुथल के कारण आने वाले समय में सोने की कीमतों में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।