Movie prime

Gold Rates : एक दशक में सोने के रेटों में एक ही दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट, खरीददारों को मिली राहत 

 

दीपावली पर्व जाने के साथ ही देश  में शादी समारोह का सीजन शुरू हो गया है। इसी बीच में बड़ी राहत की खबर आई कि सोने व चांदी के रेटों में गिरावट आ गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत में 6.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जो पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट थी। चांदी में भी 7.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

बुधवार को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2.9% गिरकर 4,004 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर पहुंच गया। चांदी भी 2% से ज्यादा गिरकर 47.6 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। हालांकि बाद में कुछ रिकवरी हुई। इससे भारतीय सर्राफा बाजारों में भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3200 से 7000 रुपए तक गिरा। जयपुर में सोना 3200 रुपए गिरकर 1,28,000 प्रति 10 ग्राम रहा, तो इंदौर में इसकी कीमतें 7,000 रुपए घटकर 1,24,000 पर आ गया।

इसी तरह चांदी जयपुर में 8500 रुपए की गिरावट के साथ 1,60,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि इंदौर में इसके दाम 11,000 रुपए घटकर 1,49,000 रुपए रही। देश के अन्य बाजारों में भी इनकी कीमतों में बड़ी गिरावट आई। हालांकि वीरवार दोपहर तक सोने के कीमतों में उछाल देखने को मिला। जहां पर सोने के रेटों में करीब 1700 रुपये की तेजी आई है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि सोने के रेटों में ओर गिरावट देखी जा सकती है। 

शादी ब्याह के लिए खरीदारों को राहत

सोने व चांदी के कीमतों में गिरावट आने से सोने की खरीदारी एक बार फिर देखने को मिल सकती है। आगामी शादी-ब्याह के मौसम के लिए लोगों ने इस गिरावट का फायदा मिल सकता है। घरेलू बाजार में सोने व चांदी की सप्लाई लंदन बैंक से होती है। यह धनतेरस और दिवाली से पहले थोड़ी रुक गई थी, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि देखी गई।
 

FROM AROUND THE WEB