Gold Silver Price Today : सोना व चांदी के रेटों में आई गिरावट, डालर की कमजोरी ने भाव को रोका
सोना व चांदी के रेटों में रिकार्ड बढ़ोतरी के बाद अब इनके दामों में गिरावट दर्ज की गई है। सोना व चांदी के रेट नरम होने के बाद आम लोगों को कुछ राहत मिली है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि सोना चांदी के रेटों में भविष्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। अब सोने में गिरावट निवेशकों की तरफ से मुनाफावसूली, जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम होने और रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद डिमांड कम होने की वजह से आई है। हालांकि, डॉलर में कमजोरी ने बड़ी गिरावट नहीं होने दी।
MCX गोल्ड-सिल्वर प्राइस
शुक्रवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला सोना 0.08% की मामूली गिरावट के बाद 1,20,401 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। वहीं, MCX पर दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी 0.56% लुढ़ककर 1,45,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले के सत्र में सोना ने 1,23,677 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंचकर रिकॉर्ड हाई बनाया, जबकि चांदी ने 1,53,388 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी।
डॉलर की कमजोरी ने दिया सहारा
डॉलर में कमजोरी ने सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट नहीं आने दी। शुक्रवार को डॉलर इंडेक्स में 0.20% से अधिक की कमी दर्ज की गई। दरअसल, सोने की कीमतें ग्लोबल लेवल पर अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं। ऐसे में जब डॉलर कमजोर होता है, तो अन्य करेंसीज में सोना सस्ता हो जाता है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में सोने की डिमांड बढ़ जाती है।
मुंबई में सोना का ताजा भाव
24 कैरेट: 12,2290 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: 11,2100 प्रति 10 ग्राम
दिल्ली में सोने का ताजा रेट
24 कैरेट: 12,2440 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: 11,2200 प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद में गोल्ड का रेट
24 कैरेट: 12,2290 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: 11,2100 प्रति 10 ग्राम
जयपुर में सोने का ताजा भाव
24 कैरेट: 12,2440 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: 11,220 प्रति 10 ग्राम