Gold & Silver Rate Crash : सोना 3300 रुपए टूटा, चांदी में भी बड़ी गिरावट!
Rudra News Express Business Desk.
दीवाली से पहले सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट सामने आ रही हैं। बीते कारोबारी दिन की तुलना में सोमवार को सोने के भावों में लगभग 3300 और चांदी में लगभग 1300 रुपए की गिरावट या चुकी है। टूट चुकी है। अक्टूबर महीने में चांदी के भावों में 3 हजार से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 30 अक्टूबर यानी सोमवार से पहले के कारोबारी दिन सोना 1,40,891 पर था। इसके विपरीत सोमवार शाम को यह 137524 पर नीचे या गया। ऐसे में सोने की कीमत में 3367 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह चांदी भी 30 अक्टूबर को 1,83,800 से गिरकर सोमवार 02 नवंबर शाम तक 1,79,972 पर आ गई। मतलब यह कि चांदी की कीमतों में लगभग 3000 की गिरावट दर्ज हुई है।
एक महीने में चांदी 39 हजार, सोना 08 हजार सस्ता :
मोटे तौर पर देखें तो अक्टूबर महीने में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। एक अक्टूबर 2026 को 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1,48,000 रुपये थी, जो महीने के अंत तक लगभग 8,084 रुपये घट गई। इसी तरह एक किलो चांदी की कीमत अक्टूबर की शुरुआत में करीब 2,20,000 रुपये थी। महीनेभर में इसमें 39 हजार से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

इसलिए गिर रहे सोना-चांदी के दाम :
सबसे बड़ा कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती है। डॉलर महंगा होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की मांग पर दबाव पड़ता है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से निवेशक सोने जैसी गैर-ब्याज वाली संपत्तियों के बजाय बॉन्ड में निवेश करना पसंद करते हैं।
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई का दबाव बढ़ता है और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर होती है।
चीन समेत प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सुस्ती से औद्योगिक मांग प्रभावित। खासकर चांदी की मांग पर इसका असर पड़ता है।
बड़े निवेशकों की मुनाफावसूली ने भी कीमतों में गिरावट को तेज किया है।

