Movie prime

Today Gold Silver Rate : सोना-चांदी के रेट में भारी उछाल, दोनों के रेट पहुंचे नए ऑल-टाइम हाई पर

दुनियाभर में बनी वैश्विक हलचल के चलते सोना व चांदी में निवेश करना लोग पहली पंसद मान रहे है। इसके चलते सोने व चांदी के रेट नए हाई बना रहे है। जहां पर सोना व चांदी के रेट लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गए है। जहां पर सोना व चांदी के लगातार बढ़ रहे रेट आम लोगों की खरीद से बाहर हो रहे है।
 

दुनियाभर में बनी वैश्विक हलचल के चलते सोना व चांदी में निवेश करना लोग पहली पंसद मान रहे है। इसके चलते सोने व चांदी के रेट नए हाई बना रहे है। जहां पर सोना व चांदी के रेट लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गए है। जहां पर सोना व चांदी के लगातार बढ़ रहे रेट आम लोगों की खरीद से बाहर हो रहे है।

जहां पर सोमवार को एमसीएक्स पर वायदा चांदी भी 1,23,237 रुपए प्रति किलो की नया रिकॉर्ड बना दिया। मंगलवार दोपहर तक चांदी के रेट इसी के आसपास घूमते हुए नजर आए। मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक वायदा बाजार में चांदी के भाव 122800 रुपये थे, क्योंकि सोमवार को चांदी हाई रेट को छूने के बाद नीचे आई थी, लेकिन अब चांदी इस रेट को स्थिर बनाए हुए है।

इसी तरह सोमवार को सोने के 105937 के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा दिया। सोमवार को सोना हाई रेट को छूने के बाद नीचे आया, लेकिन मंगलवार को भी इसी रेट के आसपास ट्रेड होता नजर आया। मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक वायदा बाजार में सोने के भाव 104855 के आसपास ट्रेड करते हुए नजर आए।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो सोना व चांदी के रेट में भारी उछाल जा सकता है। वहीं  आइबीजेए के मुताबिक, सर्राफा बाजारों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत सोमवार को 2200 रुपए की तेजी के साथ 1,07,629 रुपए पर पहुंच गई। चांदी की कीमतें जीएसटी जोड़कर औसतन 126947 रुपए प्रति किलो रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 14 साल बाद चांदी की कीमतें प्रति औंस 40 डॉलर के पार निकल गई।

शेयर बाजार में तेजी लौटी

ग्लोबल बाजार में चांदी में 2.5 प्रतिशत की तेजी से एमसीएक्स पर वायदा चांदी भी 1,23,237 रुपए प्रति किलो की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। जबकि सोना 105937 के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा। वहीं ऑटो और आइटी स्टॉक्स में तेजी के दम पर सेंसेक्स सोमवार को 555 अंक की तेजी के साथ 30,364 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 0.81 प्रतिशत  उछलकर 24,625 पर रहा। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.50 प्रतिशत से अधिक तेजी आई। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.3 न तो निफ्टी आइटी इंडेक्स 1.59 प्रतिशत उछल गया।