Movie prime

Market Price : आलू की जोरदार आवक, भाव में आई गिरावट

लहसुन में भी उठाव कमजोर रहा
 

इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आगरा लाइन से आलू की जोरदार आवक होने से भाव में गिरावट आई। आगरा से 17 गाड़ी आलू आया, जो 900 से 1200 रुपए क्विंटल बिका। लहसुन में भी उठाव कमजोर रहा।

मंडी में प्याज की कुल 55 हजार, आलू की 10 हजार व लहसुन की 9 हजार बोरी आवक हुई। लहसुन ऊंटी 3500 से 9000, देशी बोल्ड 6000 से 6500, बारिक 2000 से 2500, आलू चिप्स 1300 से 1400, ज्योति 1500 से 1600, प्याज बेस्ट 1400 से 1600, मीडियम 1200 से 1300, हल्की क्वालिटी 600 से 1000 रुपए क्विंटल रहा।

मंदसौर. मक्का 1907-2242, उड़द 3900-5700, सोयाबीन 3480-4310, गेहूं 2421-2721, चना 5081-5561, मसूर 5501-6399, धनिया 5650-4310, लहसुन 3051-8851, मैथी 3301-5501, अलसी 7001-7300, सरसो 6231-6730, 5550,

इसबगोल 7740-10500, प्याज 350-1450, डॉलर चना 3301-8001, असालिया 6100-6450, किनोवा 1700-2321, मूंगफली 3800-5300, तिल्ली 7000-8650 तुलसी बीज 10500-13900, मटर 3601, चिया 12700-17200 रुपए प्रति क्विंटल।

उज्जैन मंडी

गेहूं लोकवान 2140-2979, चना काबली 2600-9450, चना बड़ा 3725-5556, मक्का 1941, रायडा 5471, तिल्ली, 3000, सोयाबीन सफेद 2001-4382, मैथीदाना 3875 रुपए।

देवास मंडी

गेहूं 2181 से 3000, सोयाबीन 1010 से 4325, काबुली चना 3860 से 8980, चना देशी 3800 से 5951, रायडा 5901 से 6436, मसूर 6130 से 6199, धनिया 6000, मूंग 6200 से 7310, मटर 2400, तिल्ली 5351 से 7250 रुपए।