Movie prime

Mandi Bhav : रिकार्ड भाव पर पहुंचकर खोपरा गोला में भारी गिरावट 

 ग्राहकी कमजोर होने से खोपरा गोले में आई गिरावट, जाने मंडी थोक भाव 

 

इंदौर में पिछले दिनों खोपरा गोला का भाव रिकॉर्ड स्तर 370 रुपए पर जा पहुंचा था, जो अब 30 रुपए किलो घटकर 340 रुपए रह गया है। गिरावट आने का मुख्य कारण ग्राहकी नहीं होना है। बादाम के भाव में भी कमी आई है। बाजार में ग्राहकी का माहौल ठंडा बना हुआ है, जिससे किराना वस्तुओं में तेजी दिखाई नहीं दे रही है।

शकर 4120 से 4160, गुड़ भेली 4100 से 4200, कटोरा 4400 से 4500, लड्डू 4800 से 4900, ग्लास 4800 से 4900, ऑर्गेनिक 6900, सिंघाड़ा पुराना 150 से 155, नया 165 से 170, खोपरा गोला कट्टे में 305 व बाक्स में 325 से 340, खोपरा बूरा 4600 से 6500. नारियल 120 भरती 3300 से 3350, 160 भरती 4100 से 4150, 

200 भरती 4800 से 4850, 250 भरती 4900 से 5100, बादाम इंडिपेंडेट 725 से 755, कैलिफोर्निया 775 से 800, मोटा दाना 885 से 900, टांच 750 से 770, काजू डब्ल्यू 240 नंबर 880, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 800 से 820, काजू एस डब्ल्यू 300- 800 से 815, काजू जेएच 840 से 850, 

टुकड़ी 780 से 830, खारक 85 से 95, मीडियम 115 से 165, बेस्ट 185 से 275, किशमिश कंधारी 550 से 600, बेस्ट 650, इंडियन 400 से 465 से 485, बेस्ट 510 से 525, चारोली 1850 से 1950, बेस्ट 1950 से 2000, मुनक्का 350 से 550, बेस्ट 850 से 925, अंजीर बेस्ट 1375 से 1675 रुपए।