Movie prime

Dollar vs Rupee : डालर के मुकाबले भारतीय रुपया हुआ धड़ाम, कारोबार में 30 पैसे टूटकर निचले स्तर पर पहुंचा 

डालर के मुकाबले भारतीय रुपये पर दबाव बनने के कारण तेल की कीमतों पर पड़ रहा असर 
 

डालर के मुकाबले भारतीय रुपये पर भारी दबाव बना हुआ है। भारतीय रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत सरकार द्वारा रुपये में गिरावट रोकने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे है, लेकिन डालर के आगे रुपये में गिरावट रुक नहीं रही है। ऐसे में रुपया लगातार निचले स्तर को छु रहा है। शुक्रवार को भी भारतीय रुपये में भारी गिरावट देखने को मिली।

शुक्रवार को जैसे ही करेंसी मार्केट खुली तो भारतीय रुपया एक दम ही धड़ाम हो गया। जहां पर भारतीय रुपये में 30 पैसे की गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को भारतीय रुपया डालर के मुकाबले 95.94 पर पहुंच गया। जिस तरीके से रुपये पर दबाव बना हुआ है, उससे लग रहा है जल्द ही भारतीय रुपया 96 रुपये को क्रास कर सकता है। डालर के मुकाबले भारतीय रुपये की गिरावट का असर विदेश से आने वाले खाद्य तेल, कच्चा तेल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

डालर की मजबूती के कारण पेट्रोल व डीजल की कीमतों पर भारी असर पड़ रहा है और तेल कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी परिस्थितियों के चलते घाटे का सामना करना पड़ रहा है। इसी का परिणाम है कि शुक्रवार को देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में तीन रुपये से ज्यादा बढ़ा दिए है। ऐसे में हरियाणा, देश की राजधानी दिल्ली में तेल की कीमत 100 रुपये के करीब पहुंच गई है।  कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया संकट को लेकर चिंताओं से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि तेल की कीमतों में तेजी के बीच डॉलर की खरीदारी जारी रहने के कारण रुपया दबाव में है और यह 96 के निशान के बहुत करीब बना हुआ है। ऐसे में आने वाले समय में दूसरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर भी इसका असर दिखाई देने वाला है। 
 

FROM AROUND THE WEB