Movie prime

Mahindra की नई SUV ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च, दमदार इंजन और फीचर्स से भरपूर

 

Mahindra Motors: Mahindra ने अपनी सब-4 मीटर SUV XUV 3XO को ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की ऑस्ट्रेलिया में चौथी गाड़ी है, इससे पहले Scorpio, XUV700 और Pikup मॉडल लॉन्च हो चुके हैं।

वेरिएंट और कीमतें
XUV 3XO के दो वेरिएंट लॉन्च हुए हैं:

AX5L – AUD 23,490 (लगभग ₹13.18 लाख)

AX7L – AUD 26,490 (लगभग ₹14.87 लाख)
ये शुरुआती ऑन-रोड कीमतें 31 अगस्त 2025 तक वैध हैं। इसके बाद कीमत में 500 ऑस्ट्रेलियन डॉलर की बढ़ोतरी होगी।

डिजाइन और रंग
इस SUV का एक्सटीरियर भारतीय मॉडल जैसा ही है। इसमें C-शेप LED DRL, बोल्ड ग्रिल और Infinity टेललैंप्स दिए गए हैं। व्हील साइज वेरिएंट के अनुसार 16 और 17 इंच हैं। कलर ऑप्शन में Everest White, Galaxy Grey, Stealth Black और Tango Red शामिल हैं, वहीं AX7L वेरिएंट Citrine Yellow में भी मिलेगा।

फीचर्स
गाड़ी में 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और ADAS जैसी टेक्नोलॉजी दी गई है।

इंजन
XUV 3XO में 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 110 hp पावर और 200 Nm टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

इसका मुकाबला अब ऑस्ट्रेलिया में Kia Stonic, Hyundai Venue और MG ZS जैसी SUVs से होगा।