Movie prime

Mandi Bhav 24 july 2025 : मंडियों में चना का स्टॉक खत्म होने से भाव में आएगा भारी उछाल, जाने दाल के थोक भाव 

स्थानीय स्तर पर भी किसानों और स्टॉकिस्टों के पास चने का स्टॉक सीमित मात्रा में बचा है, और नए माल की आमद भी बहुत ज्यादा नहीं हो रही। इस वजह से खरीदार ऊंचे भाव पर भी चना उठाने को तैयार हैं। स्टॉकिस्ट भी पुराने स्टॉक को बचाकर चल रहे हैं, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि आगे और तेजी देखने को मिल सकती है।

 

Mandi Bhav 24 july 2025 : चने की कीमतों में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है और चने का बाजार छोटे-मोटे करेक्शन के साथ मजबूती की तरफ बढ़ रहा है और जल्दी ही यह 6800 को पार कर लेगा। क्योंकि एक तरफ जहां त्योहारी मांग ने चने की खरीद को रफ्तार दी है, वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया से आने वाले चना के दाम भी महंगे हो गए हैं, जिससे इम्पोर्ट घटा है और घरेलू सप्लाई पर दबाव बढ़ा है।

मुंद्रा पोर्ट पर ऑस्ट्रेलिया चना इस समय 6350 चल रहा है जो की बहुत सस्ता नहीं है। स्थानीय स्तर पर भी किसानों और स्टॉकिस्टों के पास चने का स्टॉक सीमित मात्रा में बचा है, और नए माल की आमद भी बहुत ज्यादा नहीं हो रही। इस वजह से खरीदार ऊंचे भाव पर भी चना उठाने को तैयार हैं। स्टॉकिस्ट भी पुराने स्टॉक को बचाकर चल रहे हैं, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि आगे और तेजी देखने को मिल सकती है।

मौजूदा बाजार स्थित को देखा तो मंडियों में चना का स्टॉक लगभग खत्म हो गया है, और स्टॉकिस्टों की रुचि फिलहाल बिक्री से ज्यादा भाव देखने में है। चने की मांग अभी थमी नहीं है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में भी चने में मंदी के आसार नहीं दिख रहे है। मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 6225, ऑस्ट्रेलिया 6350, तुवर लेमन 6350 व उड़द एफएक्यू 7050 रुपए।

दाल-दलहनों की थोक कीमतें
दलहन : चना कांटा 6450 से ६८००, डंकी 5600 से 6000, विशाल 6300 से 6350, काबुली डॉलर 9000 से 9800, रशियन 6200 से 6600, बिटकी 5200 से 5400, मसूर 6100 से 6200, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6550, महाराष्ट्र लाल 6550 से 6650, कर्नाटक 6650 से 6750, निमाड़ी 6000 से 6550, मूंग बेस्ट नया 7500 से 7700, एवरेज 6७०० से ७100, मोगर 6200 से 6900, उड़द नया गर्मी का 6500 से 7100, बोल्ड 7400 से 7500, मीडियम 6200 से 6500 रुपए क्विंटल।

दालें :

चना दाल 7800 से 7900, मीडियम 8200 से 8400, बोल्ड 8700 से 8800, मसूर दाल मीडियम 7९०० से ८०००, बोल्ड ८१०० स ४२००, तुवर दाल सवा नंबर 6900 से 7100, फूल 8100 से 8300, बेस्ट तुवर दाल 8600 से 9700, ब्रांडेड तुवर दाल 10200, मूंग दाल मीडियम 8800 से 8900, बोल्ड 9200 से 9400, मूंग मोगर १४०० से १५००, बोल्ड ९८०० से ९९००, उड़द दाल मीडियम 8700 से 8800, बोल्ड 8900 से ९100, उड़द मोगर 9600 से 9800, बोल्ड 9900 से 10000 रुपए।
काबुली चने के भाव में स्थिरता रही। काबली चना (42-44) 1१८००, (44-46) 11५००, (58-60) ९१००, (60-62) 9000 रुपए।