Movie prime

Mandi Bhav : सस्ते आयात और कमजोर मांग से चने में गिरावट, तुवर में सुधार

 

चने के भाव में गिरावट आई है, जो 5650 से 5700 के स्तर के करीब है, जिससे छोटे ट्रेडर्स सतर्क हैं और खरीदारी धीमी है, हालांकि, इम्पोर्ट प्रेशर कम होने और एक्सपोर्ट डिमांड बढ़ने पर कीमतों में तेजी लौटने की उम्मीद है, लेकिन यह बाजार के रुझानों पर निर्भर करेगा। वैसे चने का आयात भी 15 लाख टन के आसपास रहा है। पीली मटर चने का सब्सीट्यूट है।

दाल और बेसन बनाने में चने की जगह पीली मटर का इस्तेमाल हो रहा है. पीली मटर का स्टॉक बहुत ज्यादा है, इस वजह से चने की मांग कमजोर है, जिसका असर कीमतों पर दिख रहा है। सालाना आधार पर चने की कीमतों में 22 फीसद और पिछले एक महीने में 5 फीसद की कमी आई है। बंद भाव पर को तुवर में 50 से 100 रुपए क्विंटल की तेजी बताई गई।

मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5050, ऑस्ट्रेलिया 5175, तुवर लेमन 6575, सफेद 5400 व उड़द एफएक्यू 6950 रुपए।

दलहन: चना कांटा 5650 से 5700,

डंकी चना 4700 से 4900, विशाल 5350 से 5400, काबुली डॉलर 8000 से 8500, रशियन 5500 से 5700, बिटकी 5000 से 5200, मसूर 5650 से 5700, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6400 से 6500, महाराष्ट्र लाल 6600 से 6700, कर्नाटक 6600 से 6800, कर्नाटक नई 7000 से 7300, निमाड़ी 6000 से 6500, निमाड़ी नई 5600 से 6700, मूंग बेस्ट गर्मी का 7800 से 8200, बोल्ड 8100 से 8300, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 7000 से 7200 रुपए।

FROM AROUND THE WEB