Movie prime

Mandi Bhav : आवक के दबाव में सरसों की कीमतों में गिरावट, सोया तेल में तेजी 

 

इंदौर तिलहन बाजार का मिजाज इस वक्त खबरों से चल रहा है, माल से ज्यादा माहौल काम कर रहा है। ईरान-इजरायल टकराव की गर्मी से सीड और तेलों में जोखिम प्रीमियम जुड़ गया है, इसी डर और अनिश्चितता के सहारे तेजी बन रही है। असल सप्लाई में अभी कोई सीधा बड़ा कट नहीं दिखा, लेकिन ट्रेडर की मनोवृत्ति गरम है,

इसलिए भाव फंडामेंटल पर चलने की बजाय तेजी से उछल रहे हैं। ट्रेडर ऊंचे भाव पर खरीदार फंस गए। इसलिए इतिहास गवाह है कि जंग के समय की तेजी टिकाऊ कम और भावनात्मक ज्यादा होती है। देश की मंडियों में सरसों की आवक ने जोर पकड़ लिया है, जिससे कीमतों में गिरावट आई है।

तिलहन: सरसों निमाड़ी (बारीक) 6000 से 6200, रायडा 5300 से 5700, सोयाबीन 3400 से 5100 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 40500 रुपए टन।

तेल-तिलहनों की थोक कीमतें

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1670 से 1690, मुंबई मूंगफली तेल 1720, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1350 से 1355, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1290 से 1295, मुंबई सोया रिफाइंड 1380, मुंबई पाम तेल 1300, इंदौर पाम 1360, राजकोट तेलिया 2720, गुजरात लूज 1600, कपास्या तेल इंदौर 1300 रुपए।
उज्जैन 5325, एम. एस नीमच 5325, प्रकाश पीथमपुर 5330, प्रेस्टीज देवास 5300, रुचि मांगलिया 5310, विप्पी देवास 5275 रुपए।
कपास्या खली (60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव इंदौर 2275, देवास 2275, उज्जैन 2275, खंडवा 2250, बुरहानपुर 2250, अकोला 3525 रुपए।

FROM AROUND THE WEB