Mandi Bhav : ग्राहकी का अभाव व सरकारी नीतियों के चलते दालों के भाव में गिरावट
ग्राहकी का अभाव रहने के साथ सरकारी नीतियों के चलते दालों के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है। खासकर तुवर दाल और मूंग दाल में गिरावट आई है। मिलर्स का कहना है कि दलहनों की आपूर्ति बढ़ने के साथ ग्राहकी सुस्त रहने से दालों में उठाव नहीं आ रहा है। दाल मिल भी दलहनों की जरूरत पूर्ति खरीदी कर रही है। केंद्र सरकार ने संभावित सप्लाई की कमी से निपटने और खुले बाजार में लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त बफर स्टॉक बनाने के मकसद से 10 लाख टन चना खरीदने की योजना बनाई है।
दलहनः चना कांटा 5500 से 5625, विशाल 5450 से 5575, महाराष्ट्र का विशाल चना 5625, काबुली डॉलर 7400 से 8600, रशियन 5600 से 5800, बिटकी 5000 से 5200, मसूर 6050, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6900 से 7100, महाराष्ट्र लाल 7200 से 7400, कर्नाटक 7400 से 7600, निमाड़ी नई 6000 से 7000, मूंग बेस्ट गर्मी का 8000 से 8250, बोल्ड 8200 से 8400, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 8500 से 8700, एवरेज 7000 से 8000, हल्का 4000 से 6000 रुपए किंटल।
दालेंः चना दाल 6900 से 7000, मीडियम 7100 से 7200, बोल्ड 7400 से 7600, मसूर दाल मीडियम 7800 से 7900, बोल्ड 8000 से 8100, तुवर दाल सवा नंबर 7600 से 7800, फूल 8800 से 9000, बेस्ट तुवर दाल 10200 से 11300, ब्रांडेड तुवर दाल 12500, मूंग दाल मीडियम 9500 से 9600, बोल्ड 10000 से 10100, मूंग मोगर 10400 से 10600, बोल्ड 10800 से 11000, उड़द दाल मीडियम 9800 से 10000, बोल्ड 10300 से 10500, उड़द मोगर 10800 से 11000, बोल्ड 11200 से 11600 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव काबली चना (42-44) 9750, (44-46) 9450, (58-60) 7400, (60-62) 7200 रुपए।
दिसावरी मंडियां
शाजापुर : सोयाबीन 4000-5718, गहू 2000-2527, चना 4670-5345, सरसों 5475-6365, डालर चना 7490, मसूर 6945 रुपए।
शुजालपुर गेहूं 2085-2821,
सोयाबीन 2900-5790, डालर चना 4000-8080, मौसमी चना 4900-5400, कांटा चना 4700-5360, हरा चना 5000-11200, धनिया
10400, मसूर 6300-7301, सरसों 4601-6161 रुपए।
देवास मंडी: गेहूं 1571 से 2955,
सोयाबीन 1910 से 5850, काबुली चना 3470 से 8690, चना देशी 4810 से 6325, इमली 3500 से 4600, मसूर 6400, मक्का 1701 से 1956, धनिया 8500, सरसों 5950 से 7500 रुपए।

