Mandi Bhav : फंड बिकवाली और बायोडीजल मांग के कमजोर संकेतों के चलते सोयाबीन तेल के दामों पर बना दबाव
सीबीओटी सोयाबीन तेल वायदा कमजोरी के साथ बंद हुआ। लगातार फंड बिकवाली और बायोडीजल मांग के कमजोर संकेतों ने दबाव बनाया, जबकि साउथ अमरीका से सीमित सप्लाई ने गिरावट को कुछ हद तक थामा। दिसंबर 2025 कॉन्ट्रैक्ट (जेडएलजेड25) 0.51 सेंट गिरकर 50.62 सेंट प्रति पाउंड पर सेटल हुआ। फंड्स 19 सितंबर को फंड्स ने अनुमानित 3,500 सोया ऑयल कॉन्ट्रैक्ट्स बेचे, जिससे लगातार तीसरे दिन लिक्विडेशन हुआ और बाजार णा कमजोर बनी रही।
अक्टूबर डब्ल्यूटीआई क्रूड (सीएलवी 25) 0.89 डॉलर गिरकर 62.82 डॉलर प्रति बैरल और नवम्बर ब्रेंट 0.92 डॉलर गिरकर 66.09 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। मजबूत डॉलर और इराक द्वारा तुर्की को कुर्दिस्तान रीजन से तेल निर्यात फिर शुरू करने की तैयारी ने कीमतों पर दबाव बनाया। हालांकि यूक्रेन के रूस रिफाइनरियों पर ड्रोन हमलों ने सप्लाई टाइट होने की आशंका से गिरावट को सीमित किया।
मलेशियाई क्रूड पाम ऑयल (सीपीओ) वायदा दबाव में रहा। सुस्त निर्यात मांग, क्रूड ऑयल गिरावट और अन्य वनस्पति तेलों की कमजोरी ने भाव नीचे धकेले। दिसंबर 2025 कॉन्ट्रैक्ट 11 रिंगगिट गिरकर 4,424 रिंगगिट प्रति टन पर सेटल हुआ। खाने के सेगमेंट में सोय ऑयल की मांग, जो कुल खपत का 70-75 प्रतिसत है, मजबूत बनी हुई है।
हालांकि शेष 25-30 प्रतिशत खपत बायोफ्यूल पर निर्भर है। अमरीका में बायोडीजल फीडस्टॉक के तौर पर सोय ऑयल की हिस्सेदारी लगभग 50 प्रतिशत है। मौजूदा मांग स्थिर है, लेकिन अनिश्चित सरकारी नीतियों और कमजोर क्रूड ऑयल आउटलुक से आगे की स्थिति धुंधली दिख रही है। इस कारण, प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों से सप्लाई टाइट रहने के बावजूद बाजार धारणा सतर्क बनी हुई है।
लूज तेल (प्रति दस किलो): इंदौर मूंगफली तेल 1310 से 1330, मुंबई मूंगफली तेल 1340, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1245 से 1250, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1180 से 1185, मुंबई सोया रिफाइंड 1275 से 1280, मुंबई पाम तेल 1270, इंदौर पाम 1328, राजकोट तेलिया 2120, गुजरात लूज 1315, कपास्या तेल इंदौर 1265 रुपए।
लूज तेल (प्रति दस किलो): इंदौर मूंगफली तेल 1310 से 1330, मुंबई मूंगफली तेल 1340, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1245 से 1250, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1180 से 1185, मुंबई सोया रिफाइंड 1275 से 1280, मुंबई पाम तेल 1270, इंदौर पाम 1328, राजकोट तेलिया 2120, गुजरात लूज 1315, कपास्या तेल इंदौर 1265 रुपए।
तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 7000, रायडा 6600, सोयाबीन 3900 से 4430 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 32000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव धानुका नीमच 452५, एवी एग्रो उज्जैन 4५००, बैतूल ऑइल 452५, एम. एस नीमच 4550, विप्पी देवास 4450, लक्ष्मी देवास 44३०, प्रकाश पीथमपुर 4380, रुचि मांगलिया 4460 रुपए।