RudraNewsExpress_Logo

Mandi Bhav : सोयाबीन का भाव सरकारी समर्थन मूल्य से काफी नीचे चल रहा 

 

 उत्पादन में गिरावट आने की संभावना के बावजूद सोयाबीन का भाव एमपी में सरकारी समर्थन मूल्य से काफी नीचे चल रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 26 सितम्बर 2025 को अखिल भारतीय स्तर पर सोयाबीन का औसत थोक मंडी भाव 3839 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया जो 2024-25 के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 4892 रुपए प्रति क्विंटल से 27 प्रतिशत तथा 2025-26 सीजन के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य 5328 रुपए प्रति क्विंटल से करीब 39 प्रतिशत कम था।

सोयाबीन के बिजाई क्षेत्र में करीब 10 लाख हेक्टेयर की जोरदार गिरावट आई है और तीनों शीर्ष उत्पादक प्रांतों- मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा राजस्थान में इसका रकबा घटा है। इसके अलावा फसल को बाढ़ वर्षा से भी काफी नुकसान हुआ है। इसके फलस्वरूप इस महत्वपूर्ण तिलहन के घरेलू उत्पादन में जबरदस्त गिरावट आने की आशंका है।

उद्योग-व्यापार क्षेत्र का मानना है कि 2025-26 के वर्तमान खरीफ मार्केटिंग सीजन के दौरान सोयाबीन का घरेलू उत्पादन लुढ़ककर 85-90 लाख टन के बीच सिमट सकता है। उत्पादन में जोरदार गिरावट आने की आशंका के बावजूद मंडी भाव काफी नीचे रहने से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। सरकार को अविलम्ब किसानों से एमएसपी पर इसकी खरीद शुरू करनी चाहिए। मध्य प्रदेश में सोयाबीन के लिए इस बार भावान्तर गुजरात योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है। मूंगफली का उत्पादन बेहतर होने के आसार है और मंडियों में नए माल की बढ़ती आवक के साथ इसकी कीमतों में नरमी रही।

लूज तेल (प्रति दस किलो): इंदौर मूंगफली तेल 1350 से 1370, मुंबई मूंगफली तेल 1380, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1260 से 1265, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1190 से 1195, मुंबई सोया रिफाइंड 1285 से 1290, मुंबई पाम 
तेल 1290, इंदौर पाम 1338, राजकोट तेलिया 2170, गुजरात लूज 1350, कपास्या तेल इंदौर 1260 रुपए।

तिलन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 6900 से 7000, रायडा 6200 से 6300, सोयाबीन 3050 से 4400 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 32500 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव धानुका नीमच 4450, एवी एग्रो उज्जैन 4325, बैतूल ऑइल 4450, एम. एस नीमच 4425, प्रेस्टीज देवास 4210, लक्ष्मी देवास 4385, प्रकाश पीथमपुर 4325, रुचि मांगलिया 4335 रुपए।

FROM AROUND THE WEB