Movie prime

Mandi Bhav : आवक का दबाव व कमजोर खरीदी से सोयाबीन के भाव में गिरावट, आयात शुल्क बढ़ाने की मांग 

सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) ने केन्द्र सरकार से खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में कम से कम 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने का आग्रह करते हुए कहा है
 

प्लांटों की कमजोर खरीदी से सोयाबीन के भाव में गिरावट आई है। प्रदेश की मंडियों में नई सोयाबीन की आवक शुरू हो गई है। आवक का दबाव व कमजोर खरीदी से सोयाबीन में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे है। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) ने केन्द्र सरकार से खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में कम से कम 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने का आग्रह करते हुए कहा है।

सोपा के अनुसार सोयाबीन का थोक मंडी भाव 2024-25 के मार्केटिंग सीजन में 4892 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बना रहा। जिससे सरकार को किसानों से लगभग 20 लाख टन सोयाबीन की रिकॉर्ड खरीद करनी पड़ी। 2025-26 सीजन के लिए इस महत्वपूर्ण तिलहन का एमएसपी बढ़ाकर 5328 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है और मौजूदा परिदृश्य को देखते हुए सोयाबीन का भाव एक बार फिर इस एमएसपी से काफी नीचे रहने की संभावना है। जिससे सरकार को लगभग दोगुनी मात्रा में इसकी खरीद के लिए विवश होना पड़ सकता है।

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1340 से 1360, मुंबई मूंगफली तेल 1365, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1235 से 1240, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1170 से 1175, मुंबई सोया रिफाइंड 1265 से 1270, मुंबई पाम तेल 1275, इंदौर पाम 1325, राजकोट तेलिया 2165, गुजरात लूज 1360, कपास्या तेल इंदौर 1275 रुपए।

तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 7000 से 7100, रायडा 6600 से 6800, सोयाबीन 3975 से 4565 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 34०00 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव : धानुका नीमच 4585, एवी एग्रो उज्जैन 4600, बैतूल ऑइल 4650, एम. एस नीमच 4615, विप्पी देवास 4550, लक्ष्मी देवास 4५50, प्रकाश पीथमपुर 4630, प्रेस्टीज देवास 4600 रुपए।

कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 2550, देवास 2550, उज्जैन 2550, खंडवा 2525, बुरहानपुर 2525, अकोला 3800 रुपए