Movie prime

Mandi BHav : स्टॉकिस्ट की नजर पड़ी सरसों पर, भाव में लगातार आ रहा उछाल 

सरसों बाजार में अचानक आई तेजी ने माहौल को गर्म कर दिया है। सरसों की खरीद सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी से ज्यादा बिक रही है
 

सरसों बाजार में अचानक आई तेजी ने माहौल को गर्म कर दिया है। सरसों की खरीद सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी से ज्यादा बिक रही है। जैसे ही मंडियों में आवक घटी, बाजार ने तुरंत रिएक्शन दिया और मिलों की खरीद बढ़ते ही भावों में उछाल आ गया।

तेल और खल से भी फिलहाल थोड़ा सपोर्ट मिला, कच्ची घानी और एक्सपेलर में मांग बनी रही, जबकि खल में चीन की डिमांड ने बाजार को संभाल कर रखा, लेकिन यहां भी खरीद जरूरत के हिसाब से ही हो रही है, स्टॉकिस्ट अभी खुलकर एंट्री नहीं ले रहे। पिछले साल 1 मार्च से 26 मार्च के बीच करीब 2.19 करोड़ बोरी की आवक हुई थी, वहीं इस साल इसी अवधि में यह घटकर करीब 2.06 करोड़ बोरी रह गई है।

मौसम साफ रहने के बावजूद आवक का कमजोर रहना थोड़ा चिंताजनक हो सकता है और अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो फसल में कमी (पोल) की चर्चा और तेज हो सकती है। कुल मिलाकर बाजार में जो तेजी आई है। सूत्रों का कहना है कि युद्ध की स्थिति बाजार को कहीं भी लेकर जा सकती है और इस समय कोई भी अनुमान लगाना मुश्किल है और युद्ध की खबरों के बीच बाजार भी हर रोज बदलता रहेगा। सोया तेल तेजी बनी हुई है। ऊंचे भाव पर भी लेवाली का समर्थन मजबूत है।

तेल-तिलहनों की थोक कीमतें

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1750 से 1770, मुंबई मूंगफली तेल 1770, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1540 से 1545, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1475 से 1480, मुंबई सोया रिफाइंड 1540, मुंबई पाम तेल 1440, इंदौर पाम 1495, राजकोट तेलिया 2750, गुजरात लूज 1725, कपास्या तेल इंदौर 1420 रुपए।
तिलहन: सरसों निमाड़ी (बारीक) 7200 से 7400, रायडा 5800 से 6200, सोयाबीन 3400 से 5500 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 42000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : धानुका नीमच 5800, एवी एग्रो उज्जैन 5700, पतंजलि फूड्स मांगलिया 5600, प्रेस्टीज देवास 5625, विप्पी देवास 5500
रुपए। कपास्या खली (60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव इंदौर 2450, देवास 2450, उज्जैन 2450, खंडवा 2425, बुरहानपुर 2425, अकोला 3750 रुपए।

FROM AROUND THE WEB