Mandi Bhav Update : तुवर, उड़द और चने के भाव में आया भारी उछाल, जाने मंडी भाव
आयात पड़ता ऊंचा बैठने के साथ केंद्रों पर आई तेजी से इंदौर मंडी में तुवर, उड़द और चने के भाव में तेजी आई। तुवर दाल में 500 रुपए क्विंटल भाव बढ़ा, जबकि उड़द दाल और चना दाल में 100 रुपये कि तेजी दर्ज की गई। महाराष्ट्र में तुवर की फसल में अब फूल और दाना लगने की प्रक्रिया चल रही थी तब मौसम अकस्मात बहुत ठंडा हो गया।
इसके फलस्वरूप राज्य में तुवर फसल की उपज दर एवं पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। तुवर दाल का खुदरा भाव पहले ही 10 रुपए की वृद्धि के साथ 120 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 130 रुपए प्रति किलो पर पहुंच चुका है। कृषि उपज छावनी मंडी में हाटपिपल्या से 4 क्विंटल नए धनिया की आवक हुई, जो 9351 रुपए क्विंटल बिका। नए काबली चने की 11 बोरी खरगोन से आई, जो 14511 रुपए क्विंटल बिकी। दलाल सुरेश हेड़ा ने बताया कि 20 से 25 दिनों में काबली चने की आवक बढ़ेगी।
दाल-दलहनों की थोक कीमतें
दलहनः चना कांटा 5900 से 6000, डंकी चना 5200 से 5400, विशाल 5675 से 5725, काबुली डॉलर 8000 से 8500, रशियन 5500 से 5700, बिटकी 5000 से 5200, मसूर 5700 से 5750, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7500 से 7600, महाराष्ट्र लाल 7700 से 8000, कर्नाटक नई 8100 से 8400, निमाड़ी नई 6800 से 7800, मूंग बेस्ट गर्मी का 7500 से 7800, बोल्ड 8100 से 8200, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 7800 से 8200, मीडियम 6500 से 7000, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7100 से 7200, मीडियम 7300 से 7400, बोल्ड 7600 से 7800, मसूर दाल मीडियम 7450 से 7550, बोल्ड 7650 से 7750, तुवर दाल सवा नंबर 8400 से 8600, फूल 9600 से 9800, बेस्ट तुवर दाल 10700 से 11700, ब्रांडेड तुवर दाल 12800,
मूंग दाल मीडियम 9250 से 9350, बोल्ड 9750 से 9950, मूंग मोगर 9750 से 9950, बोल्ड 10500 से 10150, उड़द दाल मीडियम 9500 से 9700, बोल्ड 10000 से 10200, उड़द मोगर 10600 से 10800, बोल्ड 10900 से 11100 रुपए। काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (42-44) 10250, (44 - 46) 9950, (58 - 60) 8100, (60-62) 7900 रुपए।

