Motorola Razr Fold : मोटोरोला ने भारत में लॉन्च किया धांसू फोन, पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा
Motorola Razr Fold में फीचर के मामले में काफी बेहतर
Motorola Razr Fold Price in India : मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में दुनिया की अग्रणी कंपनी और भारत के नंबर 1 एआई स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटोरोला रेजर फोल्ड लॉन्च किया। इस फोन में मोटोरोला की तरफ से धांसू फीचर दिए गए है। फीचर के हिसाब से लोगों को काफी पंसद आने वाला है। जल्द ही यह फोन आनलाइन व मोबाइल शॉप पर मिलना शुरू हो जाएगा।
यह फोन काम और मौज-मस्ती को नए अंदाज में पेश करता है और यूज़र्स बिना किसी रुकावट के काम कर सकते हैं, कुछ नया बना सकते हैं और एक साथ कई काम कर सकते हैं। इसमें दुनिया का एकमात्र ट्रिपल 50एमपी प्रो-ग्रेड फोल्डेबल कैमरा सिस्टम है, जो एडवांस्ड सोनी लिटिया 828 और सोनी लिटिया 600 कैमरे पर आधारित है और मोटो एआई से लैस है।
लॉन्च पर मोटोरोला इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर टी. एम. नरसिम्हन ने कहा, मोटोरोला रेज़र फोल्ड के साथ हम फोल्डेबल फोन्स के एक नए युग की शुरुआत कर रहे है, जिसे बेहतर प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एक ऐसा डिवाइस है जो शानदार डिज़ाइन, प्रो-ग्रेड इंटेलिजेंस और बेहतरीन क्राफ्टसमैनशिप को एक साथ लाता है, जिससे हर इंटरैक्शन वाकई खास बन जाता है।
मोटोरोला के फोल्डोबल फोन में होंगे यह फीचर
मोटोरोला द्वारा लांच किए गए फोल्डोबल फोन में 8.1 इंच का 2K LTPO pOLED मेन डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट, 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 6200 निट्स है।
फोन का दूसरा डिस्प्ले 6.56 इंच का LTPO pOLED है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz है।
खुलने पर फोन की मोटाई 4.55mm हो जाती है।
इसमें टाइटेनियम इनर प्लेट और स्टेनलेस स्टील हिंज का इस्तेमाल किया गया है।
यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें Corning Gorilla Glass Ceramic 3 प्रोटेक्शन मिल रहा है।
मोटोरोला के फोल्डोबल फोन में मिलेगी दमदाम बैटरी
मोटोरोला के फोल्डोबल फोन में फीचर के मामले में काफी बेहतर है। कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 5 का प्रोसेसर दिया है। इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फोन 6000mAh की बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी से लैस है। यह 80W टर्बोपावर वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

