Mustard price : आवक बढ़ने से सरसों की कीमतों में गिरावट का सिलसिल जारी
सरसों की कीमतों में प्रमुख केंद्रों पर गिरावट का सिलसिला जारी रहा, क्योंकि नई फसल की बढ़ती आवक ने हाजिर बाजार पर दबाव बनाए रखा। व्यापारियों ने बताया कि प्रमुख उत्पादक राज्यों में आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है, जिससे मंडियों में उपलब्धता में सुधार हुआ है और इसके स्टॉप बाजार में धारणा कमजोर हुई है।
आने वालें समय में भी कीमतें पर दबाव बना रह सकता है। मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे तेल और खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों से सोयाबीन की कीमतों पर असर पड़ रहा है। फारस की खाड़ी के देश प्रतिवर्ष 50 लाख मीट्रिक टन वनस्पत्ति तेल आयात करते हैं, जिसकी आपूर्ति बाधित होने पर बाजार पर काफी प्रभाव पड़ेगा।
लूज तेल (प्रति दस किलो)
इंदौर मूंगफली तेल 1650 से 1670, मुंबई मूंगफली तेल 1680, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1370 से 1375, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1305 से 1310, मुंबई सोया रिफाइंड 1390, मुंबई पाम तेल 1345, इंदौर पाम 1370, राजकोट तेलिया 2580, गुजरात लूज 1600, कपास्या तेल इंदौर 1310 रुपए।
तिलहन सरसों निमाड़ी (बारीक) 6200 से 6500, रायडा 5300 से 5700, सोयाबीन 3400 से 5100 रुपए क्विंटल।

