Mandi Bhav : मूंग दाल उत्पादकों को झटका, भाव में निकट भविष्य में तेजी का अनुमान नहीं
राजस्थान में मूंग की सरकारी खरीद हुई शुरू
इंदौर मंडी में मूंग के दाम स्थिर बने हुए है, लेकिन खरीफ सीजन की अनुकूल परिस्थितियों के कारण अभी मूंग की आवक बनी रहने की उम्मीद है। राजस्थान में एमएसपी पर सरकारी खरीद शुरू हो जाने और चालू सीजन में मूंग की बुवाई पिछले वर्ष से थोड़ी कमी के चलते कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन सरकार केंद्रीय पूल से लगातार मूंग की बिक्री कर रही है, जिससे बाजार में अतिरिक्त गर्माहट आने की संभावना कम हो जाती है। बुवाई में कमी के बावजूद इस बार खरीफ मूंग का उत्पादन अनुमान थोड़ा ज्यादा है, इसलिए मूंग में निकट भविष्य में तेज रफ्तार वाली तेजी के आसार नहीं है।
दलहन : चना कांटा 5800, डंकी चना 4800 से 5100, विशाल 5550, काबुली डॉलर 8000 से 8500, रशियन 5500 से 5700, बिटकी 5100 से 5300, मसूर 6000, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6800, महाराष्ट्र लाल 6800 से 6900, कर्नाटक 6800 से 7000, निमाड़ी 6300 से 6700, मूंग बेस्ट गर्मी का 7800 से 8200, बोल्ड 8100 से 8300, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 7000 से 7200, मीडियम 6200 से 6500, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें: चना दाल 7200 से 7300, मीडियम 7400 से 7500, बोल्ड 7700 से 7900, मसूर दाल मीडियम 7450 से 7550, बोल्ड 7650 से 7750, तुवर दाल सवा नंबर 7200 से 7400, फूल 8400 से 3600, बेस्ट तुवर दाल 9200 से 10200, ब्रांडेड तुवर दाल 10800, मूंग दाल मीडियम 9000 से 9100, बोल्ड 9500 से 9700, मूंग मोगर 9600 से 9700, बोल्ड 10000 से 10200, उड़द दाल मीडियम 8700 से 8900, बोल्ड 9100 से 9300, उड़द मोगर 9800 से 10000, बोल्ड 10200 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (42-44) 10500, (44-46) 10200, (58-60) 8200, (60-62) 8050 रुपए।
खरगोन : कपास - 4505 से 8010, गेहूं 2200 से 2630, चना 4896 से 5125, मक्का 851 से 1605, सोयाबीन- 3200 से 4700 रुपए।
खंडवा : सोयाबीन 2800-5401, गेहूं 2137-2630, मक्का 1000-1631, चना 4600-5145, मूंग 5353-5353, कपास 5830-7127, सीसीआई 7690-8010 रुपए।
बुरहानपुर : गेहूं 2405 से 2426, सोयाबीन 3255 से 5545, मक्का 815 से 1685 रुपए।
शुजालपुर : गेहूं 2537-3091, सोयाबीन 2000-4551, चना सफेद 5500-9320, चना मौसमी 5000-5300, चना कांटा 4800-5250, मसूर 5800-7091, प्याज 100-800, लहसुन 1200-9700 रुपए।

