Movie prime

सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, WhatsApp पर मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र

 

Birthday Certificate: सरकार के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने निर्देश जारी किया है कि अब माता-पिता को अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले ही बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के व्हाट्सएप पर भेज दिया जाएगा। इस क्रांतिकारी बदलाव से अभिभावकों को बेहद फायदा होगा और अब उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

जन्म प्रमाण पत्र को लेकर लागू हुई नई व्यवस्था 

अभी कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने नवजात शिशु के जन्म प्रमाण पत्र को लेकर एक नया प्रावधान बनाया है। अब बच्चों के जन्म के बाद अस्पताल में ही जन्म प्रमाण पत्र तैयार हो डिस्चार्ज से पहले ही यह पत्र माता-पिता को दे दिया जाएगा। पहले जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लंबे समय तक दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। यह प्रक्रिया लंबी खर्चीली और थकाऊ थी। लेकिन आप व्हाट्सएप पर ही जन्म प्रमाण पत्र मिल जाएगा।

बच्चों के जन्म के साथ दिन बाद मिल जाएगा जन्म प्रमाण पत्र

 

सरकार ने सख़्ती से सभी राज्यों को इस नियम का पालन करने का आदेश दिया है। बच्चों के जन्म के 7 दिन के अंदर जन्म प्रमाण पत्र मिल जाएगा। माता-पिता को अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

 व्हाट्सएप से जुड़ा मोबाइल नंबर है जरूरी

 इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण के समय आपको व्हाट्सएप से जुड़े मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा। डिजिटल इंडिया की दिशा में यह एक मजबूत कदम उठाया गया है। आम लोगों को डिजिटल इंडिया सुविधा से जोड़ा जाएगा। सरकार के इस फैसले से समय के साथ-साथ संसाधन की भी बचत होगी और अब लोगों को परेशान भी नहीं होना होगा। यहां कदम डिजिटल इंडिया के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

राजस्थान में लागू हो गया है यह नियम 

आपको बता दे की राजस्थान सरकार ने इस नियम को लागू कर दिया है। राजस्थान के भजन लाल शर्मा सरकार ने साफ शब्दों में कहा है की जन्म के साथ दिनों के बाद हर हर में बर्थ सर्टिफिकेट मिल जाना चाहिए।