Movie prime

Garlic Rate : लहसुन के भाव ने लगाई लंबी छलांग, एक ही दिन में 200 रुपये प्रति किलो के रेट बढ़े 

लहसुन के भाव में अचानक ही आई तेजी ने हर किसी को हैरान कर दिया। जहां पर लहसुन के ताजा भाव ने आम आदमी से दूर कर दिया।
 

लहसुन के भाव में अचानक ही आई तेजी ने हर किसी को हैरान कर दिया। जहां पर लहसुन के ताजा भाव ने आम आदमी से दूर कर दिया। अचानक ही आई तेजी से जहां व्यापारी भी परेशान हो गए, वहीं बड़े स्टाक करने वाले लोग मोटी चांदी कूट रहे है। इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में लहसुन मंडी में नीलामी के दौरान भाव खुलते ही हड़कंप मच गया।

अचानक इतनी बड़ी तेजी देखकर हर कोई हैरान था। 5000 से 6500 रुपए क्विंटल बिक रही लहसुन एक ही दिन में 20200 रुपए क्विंटल बिकी। प्रति किलो 100 से 150 रुपए भाव बढ़ने से व्यापारी हैरान थे, तो किसानों के चेहरे खिल गए। किसानों को लंबे समय बाद इतना अच्छा दाम मिला है।

मंडी सूत्रों का कहना है कि उम्दा क्वालिटी के लहसुन का भाव रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है। बेहतर साइज, सफेदी और स्टोरेज योग्य लहसुन की भारी मांग होने से नीलामी के दौरान भाव तेजी से चढ़े। मंडी कारोबारी विनोद अग्रवाल का कहना है कि पिछले वर्ष भाव 200 रुपए किलो तक बढ़ा था, लेकिन एक दिन में भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना अचंभित करने वाला है।

कीमतें इतनी ज्यादा क्यों ?

बेमौसम बारिश से लहसुन की बुवाई और कटाई में देरी हुई। इससे नई फसल की आवक बाजार में कम है।लगातार बारिश से कई क्षेत्रों में लहसुन की उपज घट गई है। बड़े व्यापारियों द्वारा लहसुन का भंडारण करने से भी आपूर्ति कम हो गई।

पेस्ट का इस्तेमाल बढ़ा

जानकारों का कहना है कि लोग लहसुन पेस्ट का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं। पेस्ट कंपनियां खूब खरीदारी कर रही हैं। खाने-पीने की आदतों में बदलाव और शहरीकरण के कारण ब्रांड्स के लिए बाजार बढ़ रहा है। व्यापारी भी थौक में खरीदी कर प्रोसेसिंग और बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में लहसुन की तलाश में हैं।
 

FROM AROUND THE WEB