Movie prime

Today Mandi Bhav : राजस्थान, एमपी में स्टाक सीमित, चने के भाव नहीं आएगी गिरावट

त्योहारी सीजन होने से चने में मंदी के आसार नहीं
 
 

 व्यापारी वर्ग चने में तेजी की पूरी उम्मीद लगाए बैठा है, लेकिन अभी बाजार थोड़ा सतर्क मोड़ में है। बढ़े हुए भाव पर दाल मिलों की खरीद थोड़ी धीमी पड़ रही है, जिससे कीमतें नरम दिखाई दे रही हैं। हालांकि इंदौर मंडी में शुरूआती नरमी के बाद शाम को चना 50 रुपए ऊंचा बोला गया। 

चना विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारी सीजन और बेसन की लगातार मांग के चलते यह स्थिरता टिकने वाली नहीं है और बाजार तेजी के मोड़ में जाना चाहिए। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की मंडियों में चना का स्टॉक सीमित है। इस समय जो चने की तेजी को रोक रहा है वो है सस्ती मटर। लेकिन मटर पूरी तरह चने को रिप्लेस नहीं करती इसलिए डिमांड बनी रहेगी।

मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया 5875, ऑस्ट्रेलिया 6075, तुवर लेमन 6200 व उड़द एफएक्यू 6800 रुपए।

दलहन: चना कांटा 6150 से 6200, डंकी 5400 से 5700, विशाल 5950 से 6050, काबुली डॉलर 9000 से 9700, रशियन 5800 से 6100, बिटकी 5200 से 5400, मसूर 6100 से 6150, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6500, महाराष्ट्र लाल 6500 से 6600, कर्नाटक 6600 से 6700, निमाड़ी 6000 से 6500, मूंग बेस्ट नया 7500 से 7600, मोगर 6200 से 6900, उड़द नया गर्मी का 6500 से 7100, बोल्ड 7400 से 7500, हल्का 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।