Movie prime

Soybean : सोयाबीन की आवक में कमी आते ही भाव में आया उछाल 

मध्यप्रदेश में 2 लाख, महाराष्ट्र में 1.50 लाख, राजस्थान में 20 हजार बोरी व अन्य राज्यों में 30 हजार बोरी सोयाबीन की आवक हुई
 

देश की मंडियों में कुल सोयाबीन की 4 लाख बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 2 लाख, महाराष्ट्र में 1.50 लाख, राजस्थान में 20 हजार बोरी व अन्य राज्यों में 30 हजार बोरी सोयाबीन की आवक हुई। आवक कम होने से सोयाबीन के भाव में सुधार आया है। विदेशी बाजारों में तेजी के साथ घरेलू मांग बनी रहने से सोया तेल में मजबूती का रुख रहा।

लूज तेल (प्रति दस किलो) 

इंदौर मूंगफली तेल 1520 से 1540, मुंबई मूंगफली तेल 1550, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1250 से 1255, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1190 से 1195, मुंबई सोया रिफाइंड 1270 से 1275, मुंबई पाम तेल 1245, इंदौर पाम 1290, राजकोट तेलिया 2460, गुजरात लूज 1550, कपास्या तेल इंदौर 1200 रुपए।

तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 8000 से 8200, रायडा 6300 से 6500, सोयाबीन 3100 से 4580 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 33500 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव : धानुका
नीमच 4575, एवी एग्रो उज्जैन 4500, बैतूल ऑइल 4630, एम. एस नीमच 4575, रुचि मांगलिया 4515, प्रेस्टीज देवास 4525, विप्पी देवास 4500, प्रकाश पीथमपुर 4560 रुपए।
कपास्या खली (60 किलो भरती)
बिना टेक्स भाव इंदौर 2075, देवास 2075, उज्जैन 2075, खंडवा 2050, बुरहानपुर 2050, अकोला 3250 रुपए।
इंदौर मावा 340 रुपए किलो।
उज्जैन मावा 280 रुपए किलो। रतलाम. मावा सफेद (बर्फी) 270, सफेद (दानेदार) 270, पीला 280 रुपए प्रति किलो।

प्याज और लहसुन में लेवाली कमजोर

इंदौर थोक मंडी में प्याज और लहसुन में लेवाली कमजोर रही। लहसुन ऊंची 14000 से 15000, देशी बोल्ड 10000 से 11000, बारिक 4000 से 5000, आलू नया राशन 1200 से 1400, चिप्स 1800 से 2000, जूना 700 से 900, प्याज नया महाराष्ट्र नई 1800 से 2000, गोल्टा 800 से 1200 रुपए किंटल रहा।
 

FROM AROUND THE WEB