Movie prime

Mustard Price : सरसों के भाव में रिकार्ड उछाल, एमएसपी से 1000 रुपये प्रति क्विंटल ऊंची बिकी सरसों

सरसों की खेती करने किसानों के लिए राहत की खबर है।  सरसों के भाव में अचानक ही रिकार्ड तेजी आई है।
 

सरसों की खेती करने किसानों के लिए राहत की खबर है।  सरसों के भाव में अचानक ही रिकार्ड तेजी आई है। सरसों के भाव में भारी उछाल आते ही एमएसपी से करीब 1000 रुपये प्रति क्विंटल ऊपर बिक रही है। ऐसे में सरसों की खेती करने वाले किसानों बड़ी खुशखबरी है। सरसों के वायदा कारोबार पर फिलहाल रोक लगी हुई है।

इसके बावजूद सरसों सीड के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से करीब 1,000 रुपए प्रति क्विंटल ऊंचे बने हुए हैं। वर्तमान में सरसों का एमएसपी 6,200 रुपए प्रति क्लिंटल निर्धारित है। हालांकि सरसों की कीमतों में इन दिनों नरमी आई है। जयपुर में सरसों मिल डिलीवरी (42% तेल कंडीशन) सोमवार को 100 रुपए की गिरावट के साथ 7,250 रुपए प्रति क्विंटल पर रही। नाबार्ड सहित व्यापारिक संगठन सरसों वायदा कारोबार फिर से शुरू करने की सिफारिश कर रहे हैं।

विदेशी प्लेटफॉर्म्स का अभी सहारा

वर्तमान परिदृश्य में व्यापारियों और मिलर्स के पास कीमतों के इस भारी उतार-चढ़ाव से अपने लेन-देन के जोखिम को कम करने का कोई प्रभावी साधन नहीं हैं। ऐसे में अधिकांश मिलर्स जोखिम उठाकर कारोबार करने को मजबूर हैं, जबकि कुछ बड़ी कंपनियां जोखिम कम करने के लिए विदेशी प्लेटफॉर्म्स का सहारा ले रही हैं। जानकारों का कहना है कि यदि सरकार को मौजूदा संरचना से आपत्ति है, तो आवश्यक संशोधन कर वायदा बाजार को शीघ्र शुरू करने की अनुमति देनी चाहिए।

FROM AROUND THE WEB