Mandi Bhav : सोयाबीन के दामों में कमी, तेल के भाव अब भी मजबूती पर खड़े
इंदौर के बाजार में ग्राहकी भले ही कम हो साथ ही सोयाबीन के दाम भी कम हुए हो, लेकिन सोया तेल में मजबूती बनी हुई है। सोयाबीन के दामों में कमी के चलते तेल में कमी आने का व्यापारी इंतजार कर रहे है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें कमी आने की कम ही उम्मीद है। दोनों के भाव में अंतर का मुख्य कारण एफओसी (बाहर से आने वाल माल का पड़ता) ऊंचा रहना बताया जा रहा है।
लूज तेल (प्रति दस किलो): इंदौर मूंगफली तेल 1330 से 1335, मुंबई मूंगफली तेल 1365, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1225 से 1230, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1160 से 1165, मुंबई सोया रिफाइंड 1255 से 1260, मुंबई पाम तेल 1265, इंदौर पाम 1305, राजकोट तेलिया 2130, गुजरात लूज 1320, कपास्या तेल इंदौर 1245 रुपए।
तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 7000 से 7100, रायडा 6600 से 6800, सोयाबीन 3950 से 4550 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 34000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव धानुका एवी एग्रो उज्जैन 4575, बैतूल ऑइल 4665, एम. एस नीमच 4625, विप्पी देवास 4550, रुचि मांगलिया 4५००, प्रकाश पीथमपुर 4565, लक्ष्मी देवास 4550 रुपए।
कपास्या खली (60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव इंदौर 2400, देवास 2400, उज्जैन 2400, खंडवा 2३75, बुरहानपुर 2३75, अकोला 3800 रुपए।
खरगोन : गेहूं - 2500 से 2916, चना- 4701 से 5856, मक्का 1523 से 2255, तुअर- 5296, सोयाबीन- 3796 से 4325, मूंग- 6656 से 7391 रुपए।
शाजापुर : सोयाबीन 2370-4516, गेहूं 2531-2930, चना 5120, सरसों 5715-6010 रुपए।
शुजालपुर : गेहूं 2400-2740, सोयाबीन 3000-4581, डालर चना 6000-9950, कांटा चना 5400-5650, मौसमी चना 5500-5700, मसूर 5600-5805 रुपए।
देवास मंडी : गेहूं 2200 से 2981, सोयाबीन 1000 से 4620, काबुली चना 3490 से 9160, चना देशी 4850 से 5800, रायडा 6102, मसूर 3500 से 6299, मूंग 7000, तिल्ली 5390, मेथीदाना 1900 से 3950 रुपए।