Rupees Rate Hike: रुपया तीन दिन की गिरावट के बाद आज हुआ मजबूत, डॉलर के मुकाबले पहुंचा 86.59 के स्तर पर

Today Rupees Rate Update: भारतीय मुद्रा रुपए में लगातार 3 दिन से चल रहा है गिरावट का दौरा आज खत्म हो गया है। इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से अमेरिका के किनारा करने के बाद आज रुपए में भी मजबूती देखने को मिली। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते भारतीय मुद्रा को मजबूती मिली। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के कमजोर होने से रुपए में 14 पैसे की मजबूती देखने को मिले। आज बाजार की अंतिम वर्किंग डे शुक्रवार को रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 86.59 (अस्थायी) पर पहुंच गया है।
घरेलू बाजारों में मजबूत प्रदर्शन के चलते रुपए में दिखाई दी तेजी
आज शुक्रवार को भारतीय करेंसी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की बढ़त के साथ मजबूत हुई। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार रुपए में यह बढ़त घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के कारण दिखाई दी। इसके अलावा FII लिवाली ने भी स्थानीय मुद्रा को और समर्थन दिया। बता दें कि अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में आज सुबह रुपए ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।
रुपए ने सुबह डॉलर की मुकाबले 86.65 पर खुलने के बाद पूरा दिन सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। वहीं शाम होते-होते रुपया कारोबार के अंत में 14 पैसे की बढ़त के साथ 86.59 (अस्थायी) पर पहुंच गया। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में अगर गिरावट देखने को मिलती है तो रुपया और भी मजबूत हो सकता है।