Movie prime

Mandi Bhav  : केसर के भाव में अचानक ही 40 हजार रुपये का उछाल, पिस्ता भी हुआ महंगा 

इरान पर हमला होते ही कई वस्तुओं की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। केसर के आयात की बुकिंग रूक गई है। दूसरी ओर सुबह से शाम तक ही केसर के भाव में आयातकों की ओर से 40 हजार रुपए किलो की वृद्धि कर दी गई।
 

इरान पर हमला होते ही कई वस्तुओं की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। केसर के आयात की बुकिंग रूक गई है। दूसरी ओर सुबह से शाम तक ही केसर के भाव में आयातकों की ओर से 40 हजार रुपए किलो की वृद्धि कर दी गई। इसे देखते हुए थोक बाजार में भी केसर विक्रेताओं ने भाव बढ़ा दिए। लूज केसर जो 140 रुपये प्रति ग्राम थी उसके भाव 200 रुपये प्रति ग्राम कर दिए गए।

दूसरी और पैकिंग में केसर के भाव 230 रुपये प्रति ग्राम कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं आगे भी तेजी रुकती नहीं दिख रही है। क्योंकि स्टाकिस्टों ने माल पकड़ना शुरू कर दिया है। आशंका हैं कि युद्ध लंबा चलेगा ऐसे में आपूर्ति बाधित ही रहेगी। खाड़ी देशों की उड़ानें बंद होने से आपूर्ति के अन्य रास्ते भी रुक गए हैं। दरअसल भारत में केसर की 80 प्रतिशत आपूर्ति ईरान से ही होती थी। इसका असर पिस्ता पर भी पड़ रहा है। पिस्ता के भाव में 100 रुपए प्रति किलो की तेजी आ चुकी है।

किराना बाजार के थोक भाव

शकर 4100 से 4130, गुड़ भेली 3900 से 4000, कटोरा 4100 से 4200, लडू 4600 से 5000, ग्लास 4800 से 5300, सिंघाड़ा पुराना 150 से 155, नया 165 से 170, रायलरतन साबूदाना लूज में 5050, 1 किलो पैकिग में 5675, सच्चामोली लूज में 4950, 1 किलो पैंकिंग में 5525, आधा किलो पैकिंग में 5625, साबूदाना सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 5190, साबूदाना चक्र एगमार्क (500 ग्राम) 5140, साबूदाना गोपाल लूज (25 किलो) में 4580 रुपए (भाव प्रति क्विंटल में)।

पूजन सामग्री की कीमतें

नारियल 120 भरती 2700 से 2750, 160 भरती 3000 से 3100, 200 भरती 3000 से 3100, 250 भरती 3550 से 3600, देशी कपूर 950 से 970, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 180 से 225, पूजा सुपारी 425, अरीठा 175 रुपए। केसर 200 से 230 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7300 रुपए।

सूखे मेवों के दाम

काजू डब्ल्यू 240 नंबर 925 से 975. बादाम इंडिपेंडेट 765 से 785, कैलिफोर्निया 825 से 840, मोटा दाना 880 से 920, टांच 750 से 770, खारक 77 से 88, मीडियम 95 से 125, बेस्ट 175 से 265, किशमिश कंधारी 425 से 475, बेस्ट 500 से 550, इंडियन 375 से 400, बेस्ट 415 से 425, अंजीर 650 से 750, बेस्ट 850 से 1150, एक्सट्राबेस्ट 1250, पिस्ता कंधारी 2575 से 2750 पिस्ता पिशोरी 3150 से 3200, नमकीन पिस्ता 1075 से 1350, अखरोटबेस्ट 750 से 800 रुपए।

खड़े मसालें

कालीमिर्च 735 से 745, मिनिमटर 770 से 775, मटरवाना 815, हल्दी निजामाबाद 2200 से 250, हल्दी सांगली 280 से 282, जीरा 250 से 260, मीडियम 265 से 275, बेस्ट 280 से 295, सौंफ मोटी 120 से 128, मीडियम 140, बेस्ट 250 से 325, एक्सट्रा बेस्ट 340 से 375, बारीक 220 से 270, लौंग चालू 730 से 755, बेस्ट 770 से 785, दालबीनी 250 से 255, बेस्ट 260 से 270, जायफल 850 से 880, बेस्ट 925, जावत्री 1875 से 1975, बेस्ट 2100 से 2150 रुपए।

FROM AROUND THE WEB