Movie prime

Mandi Price : विदेशी बाजारों में सोया तेल की खरीदारी कमजोर, भाव में आई गिरावट 

सरसों का स्टॉक अगस्त 2024 में 3.5 टन से घटकर अगस्त 2025 में 61 टन रह गया है। पिछले वर्ष की तुलना में स्टॉक में 17.01 प्रतिशत की गिरावट आई है
 

विदेशी बाजारों में आई गिरावट से घरेलू स्तर पर सोया तेल के दाम नरम रहे। बाजार में त्योहारी मांग भी कमजोर देखी गई। विदेशी बाजारों के रुख को देख प्लांटों ने सोयाबीन की खरीदी सीमित की, जिससे भाव स्थिर रहे।

सरसों का स्टॉक अगस्त 2024 में 3.5 टन से घटकर अगस्त 2025 में 61 टन रह गया है। पिछले वर्ष की तुलना में स्टॉक में 17.01 प्रतिशत की गिरावट आई है। बताया जा रहा है कि किसान अधिक स्टॉकर रोककर रख रहे हैं, संभवत और तेजी की उम्मीद में।

 लूज तेल (प्रति दस किलो): इंदौर मूंगफली तेल 1350 से 1370, मुंबई मूंगफली तेल 1380, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1215 से 1220, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1155 से 1160 मुंबई सोया रिफाइंड 1240 से 1245, मुंबई पाम तेल 1215, इंदौर पाम 1250, कपास्या तेल इंदौर 1300 रुपए।

तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 7000 से 7200, सोयाबीन 4600 से 4750 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 37000 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव धानुका नीमच 4810, एवी एग्रो उज्जैन 4800, बैतूल ऑइल 4975, एम. एस नीमच 4550, विप्पी देवास 4750, रुचि मागलिया 4725, प्रकाश पीथमपुर 4815, खंडवा ऑइल 4800 रुपए।

तुवर दाल के दाम 100 रुपए क्विंटल बढ़ाए

त्योहारी खरीदी निकलने से मिलर्स ने तुवर दाल के दाम 100 रुपए क्विंटल बढ़ाए है। दालें: चना दाल 7९०० से ४९००, मसूर दाल ८150 से $250, तुवर दाल सवा नंबर 7000 से 7200, फूल 8200 से 8400, बेस्ट तुवर दाल 8600 से 9700, ब्रांडेड तुवर दाल 10200, मूंग दाल बोल्ड 9300 से 9500, उड़द दाल बोल्ड 8700 से 3900 रुपए। दलहन: चना कांटा 6400 से 6450, मसूर 6200 से 6250, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6600, निमाड़ी 6000 से 6500 रुपए क्विंटल।