Silver-Gold Heavy Fall : चांदी ने छोटे निवेशकों को बना दिया कंगाल, इंट्रा-डे में बार-बार लग रहा लोअर सर्किट, 68 हजार की हुई गिरावट
चांदी की कीमत ने शुक्रवार को छोटे निवेशकों को कंगाल बना दिया। चांदी की कीमतों में अचानक ही इतनी गिरावट आई कि निवेशकों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। MCX मार्केट खुलते ही चांदी की भाव में फ्लेट गिरावट देखने को मिली और एक के बाद एक लोअर सर्किट लगता रहा। लगातार लोअर सर्किट लगने के कारण MCX में कीमतों को बार-बार रोकना पड़ा।
शुक्रवार को चांदी की कीमतों में अचानक इतना भुचाल आया हुआ है कि निवेशकों को चांदी के रेट से बाहर निकलने का समय भी नहीं मिल पा रहा है। दोपहर साढ़े तीन बजे तक चांदी की कीमतों में लगभग 17 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। इस समय तक चांदी की कीमतों में 68 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज हो चुकी है। हालांकि सोमवार को मार्केट खुलने के साथ ही चांदी के रेट बढ़ने शुरू हो गए थे। वीरवार को चांदी की कीमत 4.20 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर चली गई थी।
जहां पर मार्केट बंद होने के समय चांदी की कीमत 399,893 रुपये थी। चांदी की कीमत लगातार बढ़ने के कारण निवेशक इसको होल्ड किए हुए थे, लेकिन शुक्रवार का दिन इन निवेशकों के लिए मुसीबत बनकर आया। जहां पर चांदी भारी गिरावट के साथ 383,898 रुपये खुली। इस दौरान निवेशकों को इससे बाहर होने का मौका भी नहीं दिया।
इसके बाद चांदी लगातार लोअर सर्किट मार रही है। शुक्रवार को चांदी ने 389,986 रुपये का एक बार हाई पर पहुंची, लेकिन इसके बाद लगातार गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी की सबसे कम कीमत 332,002 रुपये दर्ज की गई, लेकिन जिस तरीके से चांदी की चाल चल रही है, उससे लग रहा है कि इसकी कीमतों में भारी गिरावट आने वाली है।
सोना की कीमतों में आई भारी गिरावट
जहां चांदी की कीमतों ने छोटे निवेशकों को कंगाल बनाने का काम किया, वहीं सोना भी पीछे नहीं रहा। जहां पर सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को एमसीएक्स मार्केट में सोना की कीमतों में 13 हजार के करीब गिरावट देखने को मिली है।
जो सोना वीरवार को हाई पर हाई बना रहा था और उसकी कीमत भी दो लाख के करीब पहुंच गई थी, लेकिन शुक्रवार को इतनी भारी गिरावट देखने को मिली कि सोना अब डेढ़ लाख के आसपास ही कारोबार कर रहा है। शुक्रवार साढ़े तीन के बजे सोना 154000 के आसपास पहुंच गया।

