Movie prime

Silver Lower Circuit : चांदी की कीमत एक झटक में गिरी 40 हजार, लग रहे लगातार लोअर सर्किट 

चांदी की कीमतों ने निवेशकों को भारी झटका दिया है। चांदी की कीमतों में लगातार तीन दिन से भारी गिरावट देखने को मिल रही है। MCX मार्केट में चांदी की कीमत लगातार लोअर सर्किट लगा रही है।
 

चांदी की कीमतों ने निवेशकों को भारी झटका दिया है। चांदी की कीमतों में लगातार तीन दिन से भारी गिरावट देखने को मिल रही है। MCX मार्केट में चांदी की कीमत लगातार लोअर सर्किट लगा रही है। शुक्रवार की तरह ही सोमवार को भी MCX मार्केट खुलते ही चांदी की कीमतों में गिरावट आने का सिलसिला जारी हो गया।

जहां पर मार्केट खुलते ही चांदी की कीमतों ने नीचे की तरफ जाना शुरू हो गया और सोमवार दोपहर तक चांदी की कीमतों में 40 हजार रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई, ऐसा कहा जा सकता है कि एक झटके में चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले चार दिनों में चांदी की कीमतों में भारी भरकम गिरावट देखने को मिली है।

जहां पर पिछले सप्ताह के वीरवार को चांदी की कीमतों ने 4 लाख 20 हजार रुपये का हाई लेवल को छुआ था। उस समय मार्केट में अफवाह फैल गई थी कि चांदी की कीमत पांच लाख पार जा सकती है, लेकिन जैसे ही शुक्रवार को दिन आया तो चांदी की चाल उल्टी हो गई।

जहां पर चांदी की अचानक ही इतनी गिरावट दर्ज की गई कि निवेशकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। शुक्रवार को करीब एक लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई। बजट सत्र होने के कारण रविवार को भी MCX मार्केट खुली तो उस समय भी चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

सोमवार सुबह चांदी 267501 रुपये पर खुली और उसके बाद लाल रंग में ही कारोबार करती नजर आई। इसके बाद नीचे ही जाने का सिलसिला जारी रहा। जहां दोपहर 12 बजे के आसपास चांदी की कीमतों में 40 हजार रुपये की गिरावट के साथ 225805 रुपये तक कीमत पहुंच गई।  इस दौरान चांदी 40 हजार रुपये तक गिर चुकी थी। 

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में चांदी में भारी गिरावट 

MCX मार्केट में चांदी में निवेश करने वाले लोगों को उम्मीद है कि चांदी की कीमतों में तेजी आएगी, लेकिन हाल फिलहाल में ऐसा नहीं लग रहा है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी चांदी की कीमतों का गिरने का सिलसिला जारी है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में चांदी की कीमत ज्यादा गिरावट है, ऐसे में MCX मार्केट में सोमवार रात तक चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। 


 

FROM AROUND THE WEB