सोयामील का निर्यात 50 प्रतिशत घटने की संभावना
माल की सीमित उपलब्धता एवं गैर प्रतिस्पर्धी कीमत के कारण 2025-26 के मौजूदा मार्केटिंग सीजन (अक्टूबर-सितम्बर) के दौरान भारत से सोयामील के निर्यात में करीब 50 प्रतिशत की जोरदार गिरावट आने की संभावना है। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के अनुसार भारत से 2024-25 के मार्केटिंग सीजन में 20.23 लाख टन सोयामील का शानदार निर्यात हुआ था जो 2025-26 में घटकर 10 लाख टन पर अटक सकता है।
सोपा की रिपोर्ट के अनुसार सोयामील का घरेलू उत्पादन गत सीजन के 89.56 लाख टन से घटकर चालू सीजन में 86.49 लाख टन रह जाने की संभावना है। इसका पिछला बकाया स्टॉक भी 1.33 लाख टन की तुलना में महज 68 हजार टन मौजूद था जिससे इसकी कूल उपलब्धता 90.91 लाख टन से घटकर 81.17 लाख टन रह जाने का अनुमान है। इसमें से 70 लाख टन सोया मील की घरेलू खपत होगी और 1.17 लाख टन का स्टॉक बच जाएगा।
तेल-तिलहन थोक भाव
लूज तेल (प्रति दस किलो) इंदौर मूंगफली तेल 1710 से 1720, मुंबई मूंगफली तेल 1730, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1420 से 1425, इंदौर सोयाबीन साल्वेट 1360 से 1365, मुंबई सोया रिफाइंड 1440, मुंबई पाम तेल 1420, इंदौर पाम 1442, राजकोट तेलिया 2680, गुजरात लूज 1700, कपास्या तेल इंदौर 1360 रुपए।
तिलहन: सरसों निमाड़ी (बारीक) 6300 से 6600, रायडा 5700 से 6000, सोयाबीन 3400 से 5440 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 40500 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : धानुका नीमच 5325, एबी एग्रो उज्जैन 5325, एम. एस नीमच 5325, प्रकाश पीथमपुर 5330, प्रेस्टीज देवास 5300, रुचि मांगलिया 5310, विष्पी
देवास 5275 रुपाए। कपास्या खली (60 किलो भरती)
बिना टेक्स भाव- इंदौर 2430, देवास 2430, उज्जैन 2430, खंडवा 2400, बुरहानपुर 2400, अकोला 3725 रुपए।

