Movie prime

Soybean Bhav : सोयाबीन पर आयात सीमा शुल्क में कटौती की सहमति के बाद सीबोट में भाव उच्चतम स्तर पर पहुंचे 

शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (सीबोट) में इस महत्वपूर्ण खाद्य तेल का वायदा भाव उछलकर गत छह माह से भी अधिक समय के उच्च स्तर पर पहुंच गया

 

व्यापार समझौते के तहत भारत द्वारा अमरीकी सोयाबीन तेल के आयात पर सीमा शुल्क में कटौती करने की सहमति दिए जाने के बाद शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (सीबोट) में इस महत्वपूर्ण खाद्य तेल का वायदा भाव उछलकर गत छह माह से भी अधिक समय के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

अमरीकी सोया तेल के लिए भारत भारतीय बाजार अब पूरी तरह खुल जाएगा और यहां उसके आयात में अच्छी बढ़ोत्तरी संभव हो सकती है। सीबोट में सर्वाधिक सक्रिय माह के लिए सोयाबीन तेल का वायदा अनुबंध मूल्य 1.9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ जुलाई 2025 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व गत सप्ताह भी वायदा भाव में कुछ तेजी आई थी।

मलेशिया में दिसम्बर 2025 की तुलना में जनवरी 2026 के दौरान क्रूड पाम तेल (सीपीओ) के उत्पादन में गिरावट आई जबकि वहां से पाम तेल उत्पादों का निर्यात बढ़ गया। इसके फलस्वरूप जनवरी के अंत में कुल स्टॉक स्वाभाविक रूप से कुछ घट गया। सरकारी संस्था मलेशियन
पाम ऑयल बोर्ड (एम्पोब) द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि दिसम्बर 2025 के मुकाबले जनवरी 2026 में मलेशिया में सीपीओ का कुल उत्पादन 13.78 प्रतिशत घटकर 15,77,454 टन रह गया।

तेल-तिलहनों की थोक कीमतें

लूज तेल (प्रति दस किलो) :
इंदौर मूंगफली तेल 1730 से 1750, मुंबई मूंगफली तेल 1750, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1365 से 1370, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1310 से 1315, मुंबई सोया रिफाइंड 1400 से 1410, मुंबई पाम तेल 1320, इंदौर पाम 1372, राजकोट तेलिया 2710, गुजरात लूज 1700, कपास्या तेल इंदौर 1300 रुपए।
तिलहन: सरसों निमाड़ी (बारीक) 6000 से 6200, रायडा 5800 से 6000, सोयाबीन 3400 से 5350 रुपए क्विंटल। सोयाबीना डीओसी स्पॉट 42000 रुपए टन

प्लांटों के सोयाबीन भाव :
धानुका नीमच 5775, एवी एग्रो उज्जैन 5775, बैतूल ऑइल 5775, एम. एस नीमच 5775, प्रेस्टीज देवास 5725, रुचि मांगलिया 5725, विप्पी देवास 5720 रुपए।
कपास्या खली (60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव इंदौर 2275, देवास 2275, उज्जैन 2275, खंडवा 2250, बुरहानपुर 2250, अकोला 3525 रुपए।

FROM AROUND THE WEB