soybean Bhav : सोयाबीन के भाव में जोरदार तेजी, आपूर्ति कम, डिमांड बढ़ी
सोयाबीन के भाव में जोरदार तेजी देखी जा रही है, जो मुख्य रूप से मांग बढ़ने और आपूर्ति में कमी के कारण है। इंदौर में सोयाबीन का औसत भाव 5925 रुपए क्विंटल रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोयाबीन फ्यूचर्स मजबूत बने हुए है। सोया तेल में ऊंचे भाव पर लेवाली का अभाव रहा। सूत्रों का कहना है कि भू-रानीतिक तनाव के चलते सोया तेल में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। मूंगफली की आवक बढ़ने से तेल के भाव पर दबाव देखा जा रहा है।
तेल-तिलहन की थोक कीमतें
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1620 से 1640, मुंबई मूंगफली तेल 1640, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1470 से 1480, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1410 से 1415, मुंबई सोया रिफाइंड 1500, मुंबई पाम तेल 1475, इंदौर पाम 1507, राजकोट तेलिया 2550, गुजरात लूज 1575, कपास्या तेल इंदौर 1440 रुपए।
तिलहन: सरसों निमाड़ी (बारीक) 7000 से 7200, रायडा 6200 से 6300, सोयाबीन 4300 से 5940 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 45000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव
धानुका नीमच 6025, एवी एग्रो उज्जैन 6050, मित्तल देवास 6000, प्रेस्टीज देवास 5950. पंतजलि 5880 रुपए। कपास्या खली (60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव इंदौर 2525, देवास 2525, उज्जैन 2525, खंडवा 2500, बुरहानपुर 2500, अकोला 3900 रुपए।

