Soybean Bhav : प्लांटों में डिमांड कम होने से सोयाबीन के भाव में आई गिरावट, जाने थोक भाव
सोयाबीन की डिमांड में कमी के चलते भाव में गिरावट दर्ज की गई है। प्लांटों की सीमित मांग से सोयाबीन के भाव में नरमी दर्ज की गई। सोया तेल के दाम स्थिर रहे। उधर सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) ने भारत- अमेरिका अंतरिम व्यापार ढांचे में केंद्र सरकार द्वारा अपनाए गए किसानोन्मुखी रुख का स्वागत किया है।
एसोसिएशन ने विशेष रूप से सोयाबीन, सोयाबीन मील और अन्य नुवंशिक रूप से संशोधित (जीएम) खाद्य एवं पशु आहार उत्पादों को व्यापार रियायतों से बाहर रखने के निर्णय की सराहना की है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को भेजे गए पत्र में सोपा के चेयरमैन ने कहा कि यह फैसला घरेलू सोयाबीन मूल्य श्रृंखला की रक्षा करता है और देश के 50 लाख से अधिक सोयाबीन किसानों की आजीविका को सुरक्षित करता है।
उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार और राष्ट्रीय कृषि हितों के बीच संतुलन का स्पष्ट उदाहरण बताया। सोयाबीन और सोयाबीन मील को व्यापार रियायतों से बाहर रखकर सरकार ने भारती कृषि के हित में एक स्पष्ट और मजबू रेखा खींची है। इससे किसान प्रोसेसर्स और निर्यातकों सहित पू सोयाबीन क्षेत्र में विश्वास बढ़ा है।
तेल-तिलहनों की थोक कीमतें
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1730 से 1750, मुंबई मूंगफली तेल 1750, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1365 से 1370, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1305 से 1310, मुंबई सोया रिफाइंड 1400 से 1410, मुंबई पाम तेल 1330, इंदौर पाम 1367, राजकोट तेलिया 2710, गुजरात लूज 1700, कपास्या तेल इंदौर 1300 रुपए।
तिलहन: सरसों निमाड़ी (बारीक) 6000 से 6200, रायडा 5800 से 6000, सोयाबीन 3400 से 5570
रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 43000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव
धानुका नीमच 5775, एवी एग्रो उज्जैन 5775, बैतूल ऑइल 5775, एम. एस नीमच 5775, प्रेस्टीज देवास 5725, रुचि मांगलिया 5725, विप्पी देवास 5720 रुपए।
कपास्या खली (60 किलो
भरती) बिना टेक्स भाव इंदौर 2275, देवास 2275, उज्जैन 2275, खंडवा 2250, बुरहानपुर 2250, अकोला 3525 रुपए।

