Movie prime

सोयाबीन, वनस्पति तेल, तिलहन के भाव में गिरावट, आयात बढ़ने से मांग हुई कमजोर 

आयात बढ़ने के साथ मांग कमजोर रहने से सोयाबीन तेल के भाव में नरमी रही

 

Mandi Bhav : आयात बढ़ने के साथ मांग कमजोर रहने से सोयाबीन तेल के भाव में नरमी रही। स्वदेशी वनस्पति तेल-तिलहन उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के एक अग्रणी संगठन सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी) द्वारा संकलित आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी 2025 की तुलना में जनवरी 2026 के दौरान भारत में वनस्पति तेलों (खाद्य एवं अखाद्य) का कुल आयात 11.20 लाख टन से करीब 20 प्रतिशत बढ़कर 13.40 लाख टन पर पहुंच गया।

इसके तहत खाद्य तेलों का आयात 10.80 लाख टन से उछलकर 13.10 लाख टन पर पहुंचा। भारत में मुख्यतः पाम तेल, सोया तेल एवं सूरजमुखी तेल का आयात होता है। एसोसिएशन के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार यद्यपि जनवरी 2025 के मुकाबले जनवरी 2026 में क्रूड डिगम्ड सोयाबीन तेल का आयात 4,44,026 टन से घटकर 2,78,888 टन तथा कुड सूरजमुखी तेल का आयात 2,88,284 टन से गिरकर 2,66,575 टन पर सिमट गया

लेकिन कूड पाम तेल (सीपीओ) का आयात इसी अवधि में 2,40,276 टन से उछलकर 7,57,088 टन पर पहुंच गया। इससे कुल आयात में
वृद्धि हो गई। देश की मंडियों में कुल 2.15 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1 लाख, महाराष्ट्र में 1 लाख, राजस्थान में 7 हजार व अन्य राज्यों में 8 हजार बोरी सोयाबीन की आवक हुई।

तेल-तिलहनों की थोक कीमतें

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1750 से 1770, मुंबई मूंगफली तेल 1780, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1340 से 1345, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1280 से 1285, मुंबई सोया रिफाइंड 1390, मुंबई पाम तेल 1320, इंदौर पाम 1370, राजकोट तेलिया 2770. गुजरात लूज 1750, कपास्या तेल इंदौर 1290 रुपए।
तिलहन: सरसों निमाड़ी (बारीक) 6000 से 6200, रायडा 5800 से 6000, सोयाबीन 3585 से 5495
रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 41500 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव

धानुका नीमच 5450, एवी एग्रो उज्जैन 5425, बैतूल ऑइल 5500, एम. एस नीमच 5475. प्रेस्टीज देवास 5400, रुचि मांगलिया 5400, विप्पी देवास
5400 रुपए। कपास्या खली (60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव इंदौर 2275, देवास 2275, उज्जैन 2275, खंडवा 2250, बुरहानपुर 2250, अकोला 3525 रुपए।

FROM AROUND THE WEB