Soya Oil Price : विदेशी बाजारों में तेजी से सोया तेल व खली में जोरदार उछाल, एमपी मंडियों के थोक भाव
विदेशी बाजारों में आई तेजी से सोया तेल व खली की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। बीएमडी सीपीओ वायदा मिडडे क्लोज पर फर्म रहा, जहां बाजार ने सीबीओटी सोया ऑयल की पिछले सेशन की मजबूती को ट्रेक किया। ग्लोबल वेजिटेबल ऑयल मार्केट और एनर्जी प्राइसेज से मिले सपोर्ट ने सेंटिमेंट को सहारा दिया, हालांकि ऊंचे स्टॉक स्तरों के चलते खरीदारी चयनात्मक बनी रही।
उधर केन्द्र सरकार द्वारा जल्दी ही जीएम सरसों हाइब्रिड के व्यावसायिक उत्पादन की अनुमति दी जा सकती है। लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1610 से 1630, मुंबई मूंगफली तेल 1640, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1325 से 1330, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1265 से 1270, मुंबई सोया रिफाइंड 1325 से 1350, मुंबई पाम तेल 1290, इंदौर पाम 1322, राजकोट तेलिया 2540, गुजरात लूज 1600, कपास्या तेल इंदौर 1265 रुपए।
तिलहन सरसों निमाड़ी (बारीक) 7000 से 7200, रायडा 6300 से 6500, सोयाबीन 3500 से 5400 रुपए क्विटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 41000 रुपए टन।
नीमच, गेहूं 2311-2895, मक्का पीली 1531-2150, जो 2560, उड़द 4000-7251, चना 4200-5671, मसूर 5800-6871, चना डॉलर 4800--7900, सोयाबीन 3760-5125, रायड़ा -4700-6871, मूंगफली 5200-7611, अलसी 7150-7575, तिल्ली 6250-9,500, पोस्ता 86,000-1,49,000, - मैथी 3500-5985, धनिया 5700-10,101, अजवाइन 11,900-13,500, इसबगोल 10,200-14,200, क्लॉजी 10,000-24,751, लहसुन 4000-12,551, प्याज 400-1822, अश्वगंधा 9000-31,200, तुलसी 10,000-18,311, चिया बीज 12,400-23,690, किनोवा 2000-5290 रुपए ।
मंदसौर मक्का 1560-1851, उड़द 5580-6850, सोयाबीन 4150-5510, गेहूं 2460-2842, चना 3999-5348, मसूर 5300-6491, धनिया 7400-9800, लहसुन 4501-13001, मैथी 4700-5800, अलसी 7100-7922, सरसो 5000-6581, तारामीरा 4931, इसबगोल 10200-13700, प्याज = 320-1800, क्लोजी 18000-22601, डॉलर चना 4006-7397, असालिया 5800-6071, किनोवा 2000-3630, मूंगफली 5001-7150, तिल्ली 7420-9400, नई लहसुन 6001-13200, चियाबीज 16000-22011 रुपए प्रति क्विंटल।

