New Income Tax Act : नए इनकम टैक्स एक्ट के लिए मांगे सुझाव, नया आयकर कानून 1 अप्रैल से होगा लागू
आयकर विभाग इनकम टैक्स एक्ट जल्द ही नए रूप में आने वाला है। इनकम टैक्स एक्ट को सरल बनाया गया है और आम जनता के हित में बनाने का प्रयास किया गया है। हालांकि नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होना है, लेकिन आयकर विभाग ने नए इनकम टैक्स एक्ट, 2025 के तहत लागू होने वाले नियमों और फॉर्म का ड्राफ्ट जारी किया है।
इस पर आम जनता व अन्य हित धारकों से सुझाव मांगे हैं। यह नया आयकर कानून 60 साल पुराने इनकम टैक्स एक्ट, 1961 की जगह लेगा और 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा।
विभाग ने बताया कि प्रस्तावित कानून और नए टैक्स फॉर्म को सरल बनाने पर खास जोर दिया गया है। ड्राफ्ट नियमों और फॉर्म पर 22 फरवरी तक सुझाव मांगे गए हैं। इसके बाद इन्हें अंतिम रूप देकर अधिसूचित किया जाएगा। फिलहाल पुराने एक्ट में कुल 511 नियम और 399 फॉर्म हैं। नए ड्राफ्ट में गैर-जरूरी और दोहराव वाले प्रावधान हटाकर नियमों की संख्या घटाकर 333 और फॉर्म की संख्या 190 कर दी गई है।
नए इनकम टैक्स फॉर्म
करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरल भाषा में तैयार किया गया है। कई जानकारियां पहले से भरी हुई (प्री-फिल्ड) होंगी और ऑटोमेटेड रिकॉन्सिलेशन की व्यवस्था होगी।
ड्राफ्ट नियमों और फॉर्म के साथ दो गाइड (नेविगेटर) भी जारी किए गए हैं। इनमें एक में पुराने और नए नियमों का मिलान है, जबकि दूसरे मैं पुराने और नए फॉर्म का तुलनात्मक विवरण है।

